BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

हिड़मा को शहीद बताना और लाल सलाम कहकर श्रद्धांजलि देना कांग्रेस का शर्मनाक कृत्य : भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा : अब सार्वजनिक तौर पर यह स्पष्ट होना चाहिए कि नक्सलियों को लेकर कांग्रेस की नीति क्या है

The narad news 24,,,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि जिस दुर्दान्त नक्सली हिड़मा पर लगभग 435 हत्याओं का आरोप था, जिस हिड़मा ने बस्तर की झीरम घाटी में दिग्गज कांग्रेस नेताओं की एक पूरी पीढ़ी को खत्म कर दिया, उसी हिड़मा की मौत को यूथ कांग्रेस की संयुक्त सचिव प्रीति माँझी शहादत बताए, पूर्व मुख्यमंत्री दिगविजय सिंह उस हिड़मा को लाल सलाम कहकर श्रद्धांजलि दें तो इससे अधिक शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती। श्री ठाकुर ने कहा कि अब सार्वजनिक तौर पर यह स्पष्ट होना चाहिए कि नक्सलियों को लेकर कांग्रेस की नीति क्या है?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिड़मा के मारे जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को उसका आधार कार्ड बताने की मांग करते हुए जरा भी शर्म महसूस नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं के इस आचरण से शहीद कांग्रेस नेताओं, सुरक्षा बल के जवानों, निर्दोष आदिवासियों समेत हर वर्ग के लोगों के परिजनों की पीड़ा बढ़ी है। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश और प्रदेश को बताएँ कि क्या प्रीति माँझी और दिग्विजय सिंह को अब कांग्रेस में रहना चाहिए? कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सुख-शान्ति और विकास के लिए नक्सलियों के खात्मे के संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ रही प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ खड़ी है या नक्सलियों की विचारधारा के साथ खड़ी है? श्री ठाकुर ने कहा कि जनजाति बहुल क्षेत्रों में नक्सलियों ने विकास के रास्ते रोक रखे थे, आम आदिवासी परिवार शिक्षा, इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं का मोहताज था और कांग्रेस ने कभी नक्सलियों के सफाए का संकल्प नहीं लिया। दरअसल कांग्रेस के संरक्षण में नक्सलवाद फलता-फूलता रहा। कांग्रेस नक्सलियों की आड़ लेकर जनजाति क्षेत्रों में विकास करना ही नहीं चाहती थी ताकि आदिवासी मूलभूत सुविधाओं व विकास से दूर रहें।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि नक्सलवाद एक सभ्य समाज के लिए नासूर है और इस नासूर के खात्मे का जो संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने व्यक्त किया था, प्रदेश की बाजपा उस संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ रही है। पिछले 22 महीनों में सैकड़ों हार्डकोर इनामी नक्सली मारे गए, गिरफ्तार किए गए और बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। यह आत्मसपर्पण प्रदेश सरकार की नक्सली पुनर्वास योजना व अन्त्योदय विकास के प्रति नक्सलियों के विश्वास का प्रमाण है।

 

पत्रकार वार्ता में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ठाकुर व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker