कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज ओड़गी विकासखंड के पर्यटन स्थल बांक में करेंगी होली मिलन समारोह
Cabinet Minister Smt. Laxmi Rajwade will organize Holi Milan function today at Bank, a tourist spot in Odgi development block
The Narad News 24,,,,सूरजपुर छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मंत्री व भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज ओड़गी विकासखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बांक में होली मिलन समारोह में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ रंगों के इस महोत्सव को मनाने के लिए आयोजित किया गया है। उक्ताशय पर प्राप्त जानकारी अनुसार होली मिलन समारोह का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े क्षेत्र के लोगों से संवाद करेंगी और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करेंगी। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर तैयारीयां करीब करीब पूरा कर लिया गया है। आपकों बताते चलें कि बांक, जो कि अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन महत्व के लिए जाना जाता है, इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। आयोजन समिति ने बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

*सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश*
कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि “होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम और सद्भावना का प्रतीक भी है।” इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार समाज में भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देना चाहती है।

*क्षेत्रवासियों में उत्साह*
होली मिलन समारोह को लेकर ओड़गी विकासखंड के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के इस आयोजन में भाग लेने की संभावना है। इसके साथ इस पहल से इस पर्यटन स्थल बांक को और अधिक पहचान मिलने की उम्मीद है, जिससे आगे चलकर क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।



