RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

फिजूलखर्ची को छोड़कर परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत : कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

The narad news 24,,,,,,,,,,रायपुर, 8 फ़रवरी 2026/कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री एवं सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब जी का रविवार को सारंगढ़ प्रवास रहा, जहाँ कैबिनेट मंत्री प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। गुरु खुशवंत साहेब जी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निरंतर सतनामी समाज के लिए किए जा रहे सबका साथ सबका विकास के कार्यों, प्रदेश में गुरु घासीदास बाबा जी के मेला आयोजन के लिए स्वीकृत राशि का अपने संबोधन में जिक्र किया।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि, बाबा गुरु घासीदास जी के सादा जीवन, उच्च विचार के जो संदेश दिए गए हैं जो संस्कृति और संस्कार बताए गए हैं, उसके सादगी विवाह की परम्परा को हमें गर्व के साथ अपनाने की जरूरत है। आगे गुरु साहेब जी ने कहा कि, जिस प्रकार आज हम दिखावे की ओर आगे बढ़ रहे हैं। दिखावे की शादी में धन का खर्च बहुत ज्यादा है। लड़का ढूंढना है या लड़की ढूंढना है तो हम सब लोगों को कितना परेशानी होती है। आज लोग विवाह को सम्मान और इज्जत के रूप में देखते हैं और मन मुताबिक शादी करते हैं भले ही कर्ज लेना पड़े। दिखावे से थोड़ा उठके हमें सादा विवाह की राह बहुत पहले परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी ने दी है। इसमें किसी प्रकार का खर्च नही है। समाज में एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना स्थापित करें।

 

*राज्य सरकार द्वारा परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के मेला आयोजन के लिए राशि स्वीकृत*

 

मंत्री गुरु साहेब जी ने कहा कि, गिरौधपुरी हो, भंडारपूरी हो,चाहे लालपुर धाम हो, हर जगह के लिए करोड़ों रुपए पैसा स्वीकृत है। किसी प्रकार के कोई कमी नहीं है सिर्फ धार्मिक स्थल की उन्नति और विकास है। सारंगढ़ में प्रतिवर्ष बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने इसके लिए राशि स्वीकृत की है जो आजतक चल रही है। आज मात्र 2 साल के अंदर में मुख्यमंत्री जी ने हमारा हमेशा लगातार सहयोग किया है। शिक्षा के स्तर में भी सीजीपीएससी में एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर बनते हैं, उसकी फ्री कोचिंग की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किए हैं। हमारे छत्तीसगढ़ सरकार में सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र से सर्व समाज के उन्नति और विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी कार्य कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं सतनामी समाज के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवक युवती, पालक, सतनामी विकास परिषद के सदस्य और पत्रकारगण उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker