BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर के श्रमजीवी कारीगरों को बृजमोहन ने किया सम्मानित। @800 श्रमजीवियों ने किया भाजपा प्रवेश।

Brijmohan honored the hard working artisans of Raipur. @800 laborers joined BJP.

 

 

The narad news 24,,,,रायपुर_

वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने समाजिक संस्था उपासना सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रमजीवी कारीगरों के दिवाली मिलन एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शहर में काम करने वाले कर्मवीर प्लम्बर, पेंटर, कारपेंटर,न्यूज पेपर हाकर,आटो चालक, टाटा एस चालक, इलेक्ट्रीशियन,मिस्त्री हलवाई काम करने वाली महिलाएं, घरों में काम करने वाली बाई, टैक्टर चालको को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बृजमोहन ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर महतारी वंदन योजना के तहत साल में 12000 रुपया का आर्थिक लाभ, गरीबों को पक्का मकान, हर घर नल से जल, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 10 लाख तक का मुफ्त इलाज़ आदि का लाभ दिलाने की बात कही।

समारोह में उपस्थित लोगों ने भी बृजमोहन अग्रवाल को आठवीं बार जीत का भरोसा दिलाया।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डा.सुरेन्द्र शुक्ला , उमेश अग्रवाल, निश्चय वाजपेई, टीकम साहू, दद्दू देवांगन,निलेश अग्रवाल विनय साहू, dr किशोर सिन्हा, प्रफुल्ल अग्रवाल, बसंत गौड़ और उपासना सेवा फाऊंडेशन के अध्यक्ष रतिकांत साहू दिलीप यदु, विवेक वर्धन जी सूरज यादव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर 800 लोगो ने भाजपा प्रवेश करते हुए बृजमोहन अग्रवाल पर भरोसा जताते हुए भाजपा जिताने का संकल्प लिया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button