BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

बृजमोहन अग्रवाल ने भगवा गमछा पहनकर कराया प्रवेश, किया अभिनंदन।

असंगठित कामगार कांग्रेस और किसान कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी भाजपा में शामिल।

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/26/04/2024/ भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारों एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर कांग्रेस व अन्य दलों के लोग निरंतर भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज असंगठित कामगार कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। श्री अग्रवाल ने सभी लोगों को भगवा गमछा पहन कर उनके भाजपा प्रवेश पर अभिनंदन किया है।

गौरतलब है कि असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने हाल ही में भाजपा प्रवेश किया था इसके बाद अब संगठन छोड़ने वालों की झड़ी लग गई है। इसी तारतम्य में आज प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी जिलाध्यक्ष जितेश शर्मा के नेतृत्व में असंगठित कामगार कांग्रेस विधि सेल के प्रदेश संयोजक राघवेंद्र सिंह चंदेल , किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गणेश तिवारी, आरंग ब्लाक अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, रायपुर जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे,किसान कांग्रेस आरंग सत्यानरण शर्मा,

धरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष निशांत शर्मा, राजेंद्र कुमार सुजोरिया, धरसीवा खरोरा के अनुराग दुबे,अमरजीत सिंह चावला,पोषण सिन्हा,गौरव अग्रवाल।

इस संबंध में आलोक पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास परक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी देश व धर्म के विरोध में काम करने वालों को संरक्षण देकर आगे बढ़ रही है। ऐसे में भारत के किसी भी देशभक्त नागरिक को कांग्रेस पार्टी से जुड़कर रहना एक अपराध बोध सा प्रतीत होता है। यही वजह है कि लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश के जननेता है। उनके सक्षम नेतृत्व में रायपुर लोकसभा जीतकर भाजपा कीर्तिमान रचेगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker