BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़पत्थलगांव (जशपुर)रोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

BREKING,NEWS,दर्दनाक सड़क हादसा 2 बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, 4 युवकों की मौके पर हुई मौत, 1 गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने मोटर सायकल में लगाई आग

BREKING,NEWS,Painful road accident, head-on collision between 2 bikes, 4 youth died on the spot, 1 seriously injured, villagers set the motorcycle on fire.

THE NARAD NEWS 24,,,,जशपुर छत्तीसगढ़ के ,जशपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. 2 बाइक की भिड़ंत में 4 युवकों की मौत हो गई है. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है. पूरा मामला तुमला थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, गंझियाडीह ग्राम में रात 9 बजे दो बाइक की टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर 2 लोग सवार थे. इनमें सिर्फ एक ही युवक बच पाया, जिसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में खगेश्वर धोबी कोल्हेंनझरिया, चंदन नायक गंझियाडीह, उमा शंकर चौहान और कोल्हेंन झरिया निवासी है. चारों के शवों को फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी कक्ष में रखा गया है.

इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बाइक में आग लगा दी है. फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले को शांत कराने में जुट गई है.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button