BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनबीजापुररोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासुकमास्वास्थ विभाग

BREKING NEWS नक्सलियों ने की हत्या,दो आम गामीणों की

सर्च अभियान जारी है और घटना की पूरी विवेचना की जा रही है।,सूत्रों के मुताबिक मृतक ग्रामीणों के नाम सोड़ी हूंगा और माड़वी नंदा है । वे कहेर दुल्लेड़ गाँव के निवासी थे।

THE NARAD NEWS 24,,,,सुकमा  23-02-2024 /  BREKING NEWS सुकमा जिले में चिंतागुफा थाने के अंतर्गत नक्सलियों ने दो आम नागरिकों की हत्या कर दी सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर  बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक  सोड़ी हूंगा और माड़वी नंदा है । वे कहेर दुल्लेड़ गाँव के निवासी थे। इसके साथ ही दो अन्य ग्रामीणों को भी नक्सलियों ने सजा देने की चेतावनी दी है। नक्सली वर्चस्व वाले इलाकों के गांवों में सुरक्षा बलों के कैंप स्थपित होने से नक्सली बौखला गए है और आम नागरिकों को लक्ष्य बना रहें हैं ।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार बस्तर संभाग में नक्सली समस्या के उन्मूलन और नक्सल प्रभावित इलाकों के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित है। और लगातार इन इलाकों में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। कई दशकों से अभावों, समस्याओं और बदहाली के बीच जीवन गुजारते आ रहे ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जाग उठी है। ग्रामीणों का नक्सलियों से मोहभंग होता जा रहा है। यही बात अब नक्सलियों को चुभने लगी है। इसी वजह से वे निरीह ग्रामीणों को मुखबिरी का आरोप लगाकर मौत के घाट उतारने लगे हैं।जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। घटना को लेकर पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है और घटना की पूरी विवेचना की जा रही है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button