ब्रेकिंग न्यूज़ बस्तर में 13 और रायपुर में 16 जून को दस्तक देगा मानसून
Breaking News Monsoon will hit Bastar on 13th and Raipur on 16th June.

The Narad News 24,,,,रायपुर । देश के मानसून की 31 मई से हो सकती है। केरल में मानसून के दस्तक देते ही अन्य राज्यों में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी। इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 13 जून को हो जाएगी। इस बार पिछले से अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है। यह मानसून किसानों के लिए काफी बेहतर हो सकता है। 106 फीसदी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के जगदलपुर पहुंचने की सामान्य तिथि 13 जून है। रायपुर में 16 जून है और अंबिकापुर में 21 जून है। इस साल वर्षा 106 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि सामान्य से इस वर्ष अधिक बारिश होने की संभावना है। इस मुख्य कारण एलनीनो है, वह इफ़ेक्ट करता है।
एलनीनो प्रभाव कम हो गया है यानी न्यूट्रल कंडीशन पर है जिसके कारण इस साल अच्छे मानसून की संभावना है। अच्छी बारिश से किसानों को फसल उत्पादन में काफी मदद मिलेगी। इस साल औसत से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान लगाया गया है। पिछले साल अनियमित मौसम से कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने कहा कि मानसून आम तौर पर एक जून के आसपास केरल में आता है और सितंबर के मध्य में वापस चला जाता है।
इस साल औसत बारिश 106 फीसदी होने की उम्मीद है। पांच दिनों में दो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा तापमान सूर्य की तपिश ने कुछ दिनों की राहत के बाद फिर अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों तक जारी रही वर्षा की गतिविधियों के बाद अब वापस से तेज गर्मी शुरू हो रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार अगले पांच दिनों में उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढऩे की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने के संकेत नहीं हैं। वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने के भी आसार हैं।



