IED नक्सलियोंआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश विदेशपत्रकारबलौदाबाजाररोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति में नगर पंचायत पलारी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में विजय संकल्प लिया

 

 

The Narad News 24,,,,,,,कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत पलारी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवरतन शर्मा जी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गुरु खुशवंत साहेब जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि –भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर निर्भर करती है। हमें आगामी चुनावों में विजय प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा और जनता तक सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाना होगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। इसलिए हमें केवल चुनावी दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि समाज और जनता की सेवा की भावना से कार्य करना चाहिए।

इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती एवं नगर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर गहन चर्चा की गई। भाजपा पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए बताया कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना है। कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाया गया कि वे पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए जन-जन तक भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुंचाने में अपनी पूरी शक्ति लगाएंगे।

 

गुरु साहेब जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उमंग देखने को मिला। सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे आगामी चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आनंद यादव जी,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,अधिकृत नगर अध्यक्ष प्रत्याशी यशवर्धन (मोनू) वर्मा जी,भाजपा पार्षद प्रत्याशीगण,भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker