RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरटेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी ने दी दीपावली की बधाई

भगवान राम अयोध्या में विराजमान हो चुके है यह दीपावली बेहद खास है:किरण देव

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़वासियों को धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजन व भाई दूज के पंच दिवसीय महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में श्री देव ने कहा कि देश में तब खुशी का माहौल था, जब भगवान रामचंद्र जी की प्राण-प्रतिष्ठा अयोध्या में हुई। यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम भगवान रामचंद्र के ननिहाल में रहते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि यह मंगल बेला अयोध्या में त्रेतायुग में रामराज्य लेकर आई थी, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ के भाँचा राम के ननिहाल में भी सुशासन व समृद्धि स्थापित हो।दीपों का यह त्यौहार राज्य के विकास और जनता के जीवन में खुशहाली लाए। अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाने वाला यह त्यौहार राज्य के विकास के साथ जनता के जीवन में उजाला लाए। रोशनी का यह त्यौहार सबके जीवन, घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से भर दे। हम सब स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button