RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंराजनीतिशिक्षा

भाजपा ने अर्पित की राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुष्पांजलि

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित भाजपा के सभी नेताओं ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि समाज सेवा के प्रति राजमाता विजयाराजे सिंधिया का समर्पण और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी आस्था सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया राजनीतिक जीवन में दृढ़ता और निष्ठा की मिसाल थीं। उन्होंने देश के सामाजिक उत्थान के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण और आदर्श राजनीतिक निष्ठा का प्रतीक था। राजमाता विजयाराजे सिंधिया का छत्तीसगढ़ से भी गहरा लगाव रहा तथा यहां भाजपा की सरकार बनाने में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रध्दासुमन अर्पित की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, भाजपा विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button