BJPBJP CGBREKING NEWSpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माछत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

BJP ने दी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई,पढ़िए  अपने अपने संदेश में क्या कहा.

BJP congratulated Chief Minister Vishnudev Sai on his birthday, read what he said in his message.

THE NARAD NEWS 24,,,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने उनको बधाई देते हुए कहा कि युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति का नारा बुलंद करने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शतायु हों। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो लोक सेवा आयोग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया था। प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने इसके खिलाफ़ आंदोलन किया था और भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं से वादा किया था कि सरकार बनते ही इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए लोक सेवा आयोग में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री द्वारा युवा शक्ति के भविष्य को संवारने की दिशा में उठाया गया क्रांत्रिकारी क़दम हैं साथ उन्होंने बात का भी आश्वासन दिया कि संघ लोक सेवा आयोग की तरह ही लोक सेवा आयोग को पारदर्शी बनाया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश की सभी युवा शक्ति की तरफ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन पर बधाई देती हैं।

*छत्तीसगढ़ की महतारियों का मान रखने वाले मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की बधाई – शालिनी राजपूत*

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं के मान – सम्मान का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की बागड़ोर सम्हालते ही महतारी वंदन योजना लागू कर दी है इस योजना के अनुसार प्रदेश की सभी विवाहित, तलाकशुदा, एवं विधवा महिला को प्रतिमाह 1 हज़ार  रुपए याने साल में 12 हज़ार की सहायता दी जाएगी। इस योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि अब तक 70 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन पत्र जमा किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भारतीय जनता पार्टी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता हैं कि महिलाएं आत्म सम्मान से अपना जीवन यापन कर सकें। महिलाओं के प्रति ऐसी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की समस्त मातृशक्ति की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देती हैं साथ ही उनके दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं।

*18 लाख लोगों को आवास देने वाले मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई : राकेश चंद्राकर*

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ लेते ही सबसे पहले 18 लाख लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाने कि स्वीकृति देकर प्रदेश के 18 लोगों की जीवन में खुशिया लाने का काम किया है। ऐसे गरीबों के हितचिंतक मुख्यमंत्री के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जन्मदिन  शुभकामनाएं देते हैं।

हमारा सौभाग्य है “ऐसे सरल, सहज व्यक्तित्व वाले विष्णुदेव साय के हाथों में छत्तीसगढ़ प्रदेश की बागडोर : विकास मारकम

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर बधाई संदेश देते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसे सरल, सहज व्यक्तित्व वाले विष्णुदेव साय के हाथो में छत्तीसगढ़  प्रदेश  की बागडोर हैं। सीएम साय खुद जनजातीय वर्ग से आते हैं और छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री जो जनजातीय समाज से हैं और सौम्य स्वभाव के हैं। आज विष्णुदेव साय सरकार ने अपने पहले ही बजट में सरगुजा और बस्तर क्षेत्र को विशेष फोकस करते हुए योजनाएं चलाने की घोषणा की।

सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र का पालन करते हुए मुख्यमंत्री : नवीन मार्कंडेय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्रीय मंत्री, 3 बार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक रह कर अपने लंबे राजनीतिक जीवन में निर्विवाद और स्वच्छ छबि वाले नेताओं में गिने जाते हैं। सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र का पालन करते हुए मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की भलाई के लिए समर्पित है भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उनको आज जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर दी मुबारकबाद

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर मुबारकबाद दी। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की 3 करोड़ जनता की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं आज यहां रहने वाला कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो शासन द्वारा दी जाने योजनाओं से वंचित हो।  आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हर वर्ग खुश हैं आज प्रदेश की जनता की तरफ़ से उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker