EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबिलाईगढ़मुख्य निर्वाचनराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासारंगढ़ बिलाईगढ़ विधायक

बिलाईगढ़  विधायक कविता प्राण लहरे ने नल जल योजना और सड़कों की खस्ताहालत का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया  खामियों पर  सवाल, मंत्री ने दिया 45726,18 लाख की योजनाओं का ब्योरा

बिलाईगढ़ विधायक ने विधानसभा सत्र में अपने क्षेत्र में नल जल योजना और सड़कों की खस्ताहालत का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया खामियों पर  सवाल, मंत्री ने दिया जवाब

 

 

 

The Narad News 24,,,,,, रायपुर में सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने अपने क्षेत्र में नल जल योजना और सड़कों की खस्ताहालत का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। विधायक ने कहा कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में नल जल योजना के तहत बनाई जा रही पानी टंकियों का निर्माण गुणवत्ताविहीन है। इसके अलावा, ठेकेदारों द्वारा सड़कों, गलियों, और चौक-चौराहों की खोदाई के बाद कार्य को अधूरा छोड़ दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक के सवाल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री श्री अरुण साहू ने जवाब देते हुए बताया कि वर्ष 2019 से 25 नवंबर 2024 तक जल जीवन मिशन योजना के तहत कई परियोजनाएं चलाई गई हैं। इनमें रेट्रो फिटिंग योजना, एकल ग्राम नल जल योजना, सोलर आधारित नल जल योजना और समूह जलप्रदाय योजना शामिल हैं। इसके अलावा, हैंडपंप योजना के माध्यम से बसाहट, स्कूल, आंगनबाड़ी, श्मशान घाट और गोठानों में नलकूप खनन और हैंडपंप की स्थापना के कार्य भी किए गए हैं। इन सभी परियोजनाओं के लिए कुल लागत 45726.18 लाख रुपये स्वीकृत की गई है।

मंत्री ने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी की जा रही है, और निर्माण में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, विधायक कविता प्राण लहरे ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने और अधूरे प्रोजेक्ट को शीघ्र पूर्ण करने की मांग पर जोर दिया।

बिलाईगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने की दिशा में यह मुद्दा विधानसभा में चर्चा का केंद्र बना रहा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker