छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

माता परमेश्वरी महोत्सव में विधायक दीपेश साहू का बड़ा संदेश

देवांगन समाज की एकता, प्रगति और प्रतिभा को बताया समाज की असली ताकत

 

 

The Narad News 24,,,दारगांव (धमधा)। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दारगांव में आज देवांगन समाज द्वारा मंडल स्तरीय माता परमेश्वरी जयंती महोत्सव भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बेमेतरा विधानसभा के विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ l सर्वप्रथम विधायक दीपेश साहू ने माता परमेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कार्यक्रम मे सम्बोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज आज हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है—चाहे वह सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक या शिक्षा का क्षेत्र हो। यह समाज परिश्रम, संस्कार और संगठन की मिसाल है। माता परमेश्वरी जयंती जैसे आयोजन समाज को उसकी संस्कृति, परंपराओं और एकता से जोड़ते हैं, जो नई पीढ़ी को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए जरूरी है कि एक-दूसरे के पैर खींचने के बजाय हाथ पकड़कर आगे बढ़ाया जाए। यह संदेश केवल देवांगन समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के लिए है। एकजुटता से ही समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।विधायक साहू ने बताया कि उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से देवांगन समाज के कई युवाओं को विभिन्न राजनीतिक दायित्वों में अवसर दिया है, जिससे आज समाज के युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं उन्होंने समाज की एक होनहार बेटी को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में गणित एवं अंग्रेजी विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर उसने समाज ही नहीं, पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। यह देवांगन समाज की प्रतिभा और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रमाण है। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि वे किसानों, युवाओं, महिलाओं और छात्रों के विकास के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में सीसी रोड, नाली निर्माण, स्कूल भवन, सामाजिक भवन एवं महतारी सदन जैसे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने ग्राम दारगांव के लिए₹10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण, एक बोर एवं पानी की टंकी निर्माण की घोषणा कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी l

 

कार्यक्रम मे विमल पटेल,एन के. तिवारी, रामकिशुन साहू, डोमेंद्र सिँह राजपूत (मंडल अध्यक्ष), धनुष देवांगन, उकेंद्र साहू, केजिया ठाकुर, ब्राह्मण साहू, रमेश साहू, राकेश देवांगन (अध्यक्ष, देवांगन समाज), ताम्रध्वज साहू,ताराचंद साहू, रूप सिंह देवांगन, समय लाल ठाकुर, मनोज ठाकुर, रूपचंद दीवार, रामखेलावन साहू, जीवन ओगरे, गिरधारी साहू, हेमंत, वासुदेव देवांगन, मुकेश देवांगन, कृष्ण कुमार देवांगन सहित देवांगन समाज के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button