RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

विधायक अनुज शर्मा की बड़ी सौगात: धरसींवा की 3 ग्राम पंचायतों में ₹90 लाख की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक ‘महतारी सदन’  बेल्दार सिवनी, कुरूद सिलयारी और मांढर को मिले ₹30-30 लाख, महिलाओं में भारी उत्साह

महिलाओं में भारी महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक संवाद और स्व-सहायता समूहों का नया केंद्र बनेगा 'महतारी सदन': अनुज शर्मा

The Narad news 24,,,,,,,,,,धरसींवा; धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। स्थानीय लोकप्रिय विधायक श्री अनुज शर्मा के अथक और निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की तीन प्रमुख ग्राम पंचायतों में ‘महतारी सदन’ के निर्माण की महत्वपूर्ण स्वीकृति मिल गई है। इन ग्राम पंचायतों बेल्दार सिवनी, कुरूद सिलयारी, मांढर में महतारी सदन के निर्माण के लिए ₹30-30 लाख (कुल ₹90 लाख) की राशि स्वीकृत की गई है।

*ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा अपना स्थान*

इस सौगात से क्षेत्र की महिलाओं में भारी हर्ष का माहौल है। ‘महतारी सदन’ के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को न केवल सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिलेगा, बल्कि महिला स्व-सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण और उनकी बैठकों के लिए भी यह भवन अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

 

*नारी शक्ति के स्वावलंबन और हुनर का केंद्र बनेगा सदन*

मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि धरसींवा के हर वर्ग का विकास और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों (महतारियों) को सशक्त बनाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। ये ‘महतारी सदन’ हमारी ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके मान-सम्मान और स्वावलंबन का एक मजबूत केंद्र बनेगा। हमारी माताएं और बहनें, जो घर-परिवार के साथ-साथ समाज को गढ़ने का काम करती हैं, उन्हें अब एक ऐसी जगह मिलेगी जहाँ वे एक साथ बैठ सकेंगी, स्वरोजगार की योजनाएं बना सकेंगी, सामाजिक चर्चा कर सकेंगी और अपने हुनर को एक नई पहचान दे सकेंगी। हमारी सरकार ‘नारी शक्ति’ को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। यह सदन ग्रामीण महिलाओं को एक सूत्र में पिरोने और उनके स्वावलंबन का केंद्र बनेगा। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। धरसींवा के चहुंमुखी विकास के लिए राशि की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। यह महतारी सदन ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। मैं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी का आभार व्यक्त करना चाहूँगा जिन्होंने हमारी महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको कामकाज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए गांवों में महतारी सदन बनाया जा रहा है। महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाए जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है।

 

*ग्रामीणों में उत्साह, विधायक का किया नागरिक अभिनंदन*

इस बड़ी सौगात की जानकारी मिलते ही तीनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों और विशेषकर महिला शक्ति में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गांव में हर्ष और उत्सव का माहौल है। ग्रामीणों ने इस संवेदनशीलता और त्वरित विकास कार्यों के लिए विधायक अनुज शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक जी क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी जरूरतों का पूरा ध्यान रख रहे हैं और धरसींवा को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।उनके सक्रिय प्रयासों से क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker