BJPBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़तिल्दा नेवरा

ग्रामीणों के समर्थन के बीच गौरी गणेश स्पंज उद्योग विस्तार की जनसुनवाई संपन्न

शांतिपूर्ण रही गौरी गणेश स्पंज की जनसुनवाई

तिल्दा-नेवरा। ग्राम मढ़ी में गौरी गणेश स्पंज एंड आयरन उद्योग के प्रस्तावित विस्तार को लेकर आयोजित जनसुनवाई शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र में रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के विकास की अपेक्षा व्यक्त करते हुए उद्योग विस्तार का समर्थन किया।

उद्योग प्रबंधन ने पर्यावरणीय मानकों के पालन, प्रदूषण नियंत्रण एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का आश्वासन दिया। वहीं प्रशासन ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों को नियमानुसार आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उद्योग विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker