RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़जगदलपुरनारायणपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणलाइफस्टाइल

RAIPUR में  शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में इन जिलों में करेंगे पदयात्रा…

Bharat Jodo Nyaya Yatra started in RAIPUR, will march in these districts of Chhattisgarh for the next three days

THE NARAD NEWS 24,,,,,,,रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ में आज प्रवेश कर गई. दर्रामुंडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उन्होंने प्रदेश में चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत की. रास्ते में उनके स्वागत के लिए कांग्रेस का झंडा लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ से शुरू होकर खरसिया होते हुए आज सक्ती पहुंचेगी. सक्ती के अग्रसेन चौक में राहुल गांधी आम लोगों को संबोधित करेंगे. सक्ती के बाद राहुल गांधी कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे. रात्रि विश्राम भैसमा स्थित शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास होगा.

12 फरवरी को राहुल गांधी कोरबा के सीतामढ़ी चौक से पदयात्रा शुरू करेंगे. रात्रि विश्राम शिवनगर थाना तारा के पास सुरजपुर जिला में होगा. 13 फरवरी को सरगुजा जिला के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्रा प्रारंभ होगी और रात्रि विश्राम बलरामपुर जिला के झींगो में होगा. 14 फरवरी को बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा बलरामपुर जिला के रामानुजगंज में होगा.

सीमा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज को प्रदान करेंगे. रायगढ़ खरसिया, सक्ती, कोरबा से लेकर अंबिकापुर, रामानुजगंज तक ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां की गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज स्वंय एवं वरिष्ठ नेतागण यात्रा की तैयारियों को स्वयं निगरानी कर रहे है. पूरे मार्ग में अलग-अलग पदाधिकारियो को जिम्मेदारियां दी गयी है. बता दें कि 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी. छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 4 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पैदल चलेंगे.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button