RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा सरकार में खराब सड़के छत्तीसगढ़ की पहचान बन गईं – कांग्रेस

बदहाल सड़कों ने खोली भाजपा सरकार के सुशासन की पोल, जनता परेशान और सरकार बेपरवाह

The narad news 24,,,,,,रायपुर,,,,/10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रदेश की बदहाल सड़कों को लेकर कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव सड़को की मरम्मत कराने में असफल हो गये हैं। नयी सड़क बनाना तो दूर की बात पुरानी सड़को की मरम्मत भी नहीं करा पा रहे हैं। प्रदेश के 10 हजार किलोमीटर से अधिक सड़क चलने लायक नहीं हैं। जिसका खामियाजा आाम जनता वाहन मालिक भुगत रहे हैं। भाजपा सरकार में खराब सड़के छत्तीसगढ़ की पहचान बन गईं है। भाजपा सरकार के विकास के दावे की पोल सड़कों के गड्ढों, उड़ती हुई धूल, खराब होती गाड़ियां खोल रही हैं। खराब सड़के आम जनता के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रही है। सरकार की जवाबदेही कहीं दिखाई नहीं देती।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सड़क निर्माण, आवागमन और बुनियादी सुविधाओ को बढ़ाने के दिशा में बेहतर काम हुआ था। आज भाजपा सरकार के सामने उन सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने की चुनौती है। भाजपा ने सुशासन और विकास के नाम पर जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन बदहाल सड़कों ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता को गड्ढामुक्त सड़कें चाहिए। खराब सड़कों के कारण वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका रहती है। व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी आवागमन में परेशानी होती है। सड़क निर्माण में जनता की गाढ़ी कमाई खर्च होती है।

 

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों का सर्वे कराया जाए, क्षतिग्रस्त मार्गों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत हो। भाजपा सरकार को समझना होगा कि सड़कें दावो से नहीं सुधरेगी काम से बनती हैं और सुशासन नारों से नहीं, जनता को मिलने वाली सुविधाओं से साबित होता है।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button