छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

संत कबीर प्रकट उत्सव में शामिल हुए बेमेतरा विधायक दीपेश साहू

संत कबीर के विचार आज भी समाज को दिशा दिखा रहे हैं” – विधायक साहू

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा :- ग्राम सिवार में संत कबीरदास साहेब जी के प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल ने किया l कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिहा मौजूद रहे l इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने संत कबीर के जीवन, विचारधारा और सामाजिक संदेशों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत संत कबीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे गांव और क्षेत्र के मेघावी छात्र छात्राओं का सील्ड भेटकर सम्मानित किया गया l और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम मे क्षेत्रीय साधु-संत, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा “संत कबीरदास जी ने जात-पात, छुआछूत, पाखंड और अंधविश्वास के विरुद्ध जो क्रांतिकारी विचार प्रस्तुत किए, वे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनका जीवन समाज में समरसता, सत्य और मानवता के सिद्धांतों का प्रतीक है।”उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संतों, गुरुओं और सामाजिक सुधारकों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित कर रही है जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करें।

विधायक साहू ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा, गांव सिवार ने जिस श्रद्धा और सामाजिक समरसता के साथ इस आयोजन को किया है, वह अनुकरणीय है। मैं सभी ग्रामवासियों को बधाई देता हूँ और आश्वस्त करता हूँ कि आपकी संस्कृति, पहचान और विकास के लिए हरसंभव सहयोग करूंगा। इस अवसर पर कई विकास योजनाओं की भी चर्चा हुई, और ग्रामीणों ने स्थानीय आवश्यकताओं से संबंधित ज्ञापन भी विधायक को सौंपा, जिन्हें विधायक साहू ने गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker