क्राइमछत्तीसगढ़देशधार्मिक

मतांतरित परिवार के शव दफनाने को लेकर विवाद, बजरंग दल और VHP के कार्यकर्ता ने किया विरोध

THE NARAD NEWS24……………….मतांतरित परिवार को शव को दफनाने के लिए जगह नहीं दिया जा रहा है। दरअसल हिन्दू परिवार ने अपना धर्म बदल कर ईसाई धर्म अपनाया था। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता शव दफनाने के विरोध को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में ईसाई मतांतरित महिला के शव को गांव के श्मशानघाट में दफनाने का ग्रामीण, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई। गांव में घंटों तनाव की स्थिति रहा। पुलिस जवान व अधिकारी तैनात रहे। विरोध के बीच शाम को महिला के शव को ईसाई मतांतरित स्थल पर दूसरे गांव में दफनाया गया। इसके बाद ही गांव में माहौल फिलहाल शांत है, लेकिन पुलिस जवानों की तैनाती बनी हुई है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker