EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकबधाई शुभकामनाएंमौसम विभागरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Arang MLA Shri Guru Khushwant Saheb ji gave the message of environmental protection by planting trees

 

 

The Narad news 24,,,,,आरंग  में विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बड़े मुनगी और बहानाकाड़ी में पौधारोपण करते हुए कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

आगे कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। प्रदूषण को कम करके शहर को हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें, ताकि हमारा शहर व जिला हरा भरा रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। साथ ही शाला प्रवेश उत्सव पर छात्र-छात्राओं को कॉपी पुस्तक भेंट कर मिठाई खिलाकर प्रवेश कराया और सभी शिक्षक,पालक-पालको एवं छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना कामना किया।।

बता दे कि बड़े मुनगी में महिला समूह के द्वारा सुरक्षित मैदान में 151 पौधा एवं बहानाकाड़ी के ग्राम सरपंच व गांव के सहयोग से प्राथमिक,माध्यमिक स्कूल,ग्राम पंचायत,खेल मैदान में 251 पौधों का पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,भाजपा मडंल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा,भायुमो जिला महामंत्री गजेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता वर्मा,जनपद सदस्य श्रीमती दिनेश्वरी यशवंत टण्डन,ग्राम पंचायत सरपंच अशोक बंजारे,महिला समूह,स्कूल स्टॉप,छात्र-छात्राएं सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,आमजन उपस्थित रहें।।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker