आरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

मोर दुआर-साय सरकार आवास प्लस के तहत आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने किया खोरसी में सर्वे

Arang MLA Guru Khuswant Saheb conducted a survey in Khorsi under Mor Dwar-Sai Government Housing Plus

 

 

The Narad News 24,,,,,,आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खोरसी में “मोर दुआर-साय सरकार” अभियान के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का पखवाड़ा जोरों से चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में “मोर आवास मोर अधिकार” की भावना को साकार करने हेतु यह महाअभियान प्रदेशव्यापी रूप से तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।

इस अभियान के प्रथम चरण में आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब ने स्वयं ग्राम पंचायत खोरसी पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने पात्र हितग्राहियों के घरों तक पहुँचकर सांकेतिक रूप से सर्वे भी किया और ग्रामीणजनों से सीधे संवाद स्थापित किया।

गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह अभियान केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी रूप से पहुँचाना है। उन्होंने सर्वे कार्य में लगे कर्मचारियों को शत-प्रतिशत सर्वे पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया तथा स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें।

 

गांव के लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा घर-घर जाकर की जा रही यह कार्यप्रणाली वास्तव में जन सरोकार की सच्ची मिसाल है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker