BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकुरूद विधायक अजय चंद्राकरछत्तीसगढ़धमतरी कुरूदराजनीतिविधायक

अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा हमारा बजट मोदी की गारंटी, इनका एटीएम का बजट होता था

अजय चंद्राकर ने कहा कि उनके 5 साल के बजट और हमारे बजट में बहुत अंतर

 

 

The Narad news 24,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान अजय चंद्राकर ने कहा कि उनके 5 साल के बजट और हमारे बजट में बहुत अंतर है. हमारा बजट मोदी जी की गारंटी का बजट है, लेकिन इनका बजट एटीएम का बजट होता था. आपकी न्याय योजना केवल हाईकमान तक पहुंची है. यह बजट और भी ऊपर जाता था उन्होंने कहा कि 25 तारीख को छुट्टी नहीं रहेगी, 25 तारीख को हम दो साल का बोनस देंगे, और प्रशासन ऐसे चलती है. महतारी वंदन योजना पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार आपको किसने दिया. यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है. इसे भाजपा ने महसूस किया है, और हम यह भी देखेंगे पूरी तरह की कितने विवाहित है और कितने अविवाहित है. कांग्रेस की आदत है, गरीबों का मजाक बनना.

अजय चंद्राकर ने कहा कि 18 लाख मकान बनाए जाएंगे, राज्य के राज्यांश के लिए और यह ऐतिहासिक कार्य विष्णुदेव साय ने किया है. 5 साल से जिसका इंतजार गरीबों ने किया. निर्धारित समय में पूरी गुणवत्ता के साथ सभी गरीबों को उनका आवास मिलेगा. अजय चंद्राकर ने कहा कि इस योजना का सोशल ऑडिट किया जाना चाहिए. 15 साल में 5 लाख पंप कनेक्शन देना लंबित है. सिंचाई की ओर कोई ध्यान नही दिया, केवल धान, धान और धान का ही राग आलापते रहे. शराब घाटोले की जांच को लेकर कहा कि ईडी को सरकार पूरा सहयोग करे.

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker