EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSअग्रवाल समाजखेल समाचारछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

अग्रवाल युवा मंडल का बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट APL3.0 22 फरवरी  को

प्रभारी आयुष मुरारका में बताया कि समिति द्वारा सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई है

 

 

The Narad News 24,,,,,, रायपुर अग्रवाल सभा की युवा इकाई अग्रवाल युवा मंडल द्वारा लगातार तीसरे वर्ष *अग्रवाल प्रीमीयर लीग 3.0* बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट ( कुछ कर दिखाना है) का आयोजन शनिवार 22 फ़रवरी को नेटफ़्लिक्स क्रिकेट ग्राउंड राजेन्द्रनगर में किया जाएगा । युवा मंडल अध्यक्ष राम अग्रवाल ने बताया कि उड़ीसा बंगाल कैरीअर और रवि ट्यूब एंड पाइप के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में अग्रवाल सभा की विभिन्न मोहल्ले से 12 टीम हिस्सा ले रहीं हैं ।

प्रचार प्रसार प्रभारी आयुष मुरारका में बताया कि समिति द्वारा सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई है ।टूर्नामेंट की ट्रॉफ़ी एवं 12 टीम की जर्सी का अनावरण कल अग्रसेन भवन जवाहर नगर में अध्यक्ष अग्रवाल सभा विजय अग्रवाल जी एवं विशिष्ट अतिथि द्वय रवि अग्रवाल जी (obcl) और रवि मित्तल जी (रवि ट्यूब एंड पाइप ) की उपस्थिति में संपन्न हुआ

12 टीमो के बीच मैच का ड्रा भी निकाला गया।अध्यक्ष विजय अग्रवाल जी ने कहा की खेल युवावों को जोड़ने का बहुत अच्छा साधन है, इससे परिचय बढ़ता है और समाज संगठित होता है ।

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा महामंत्री मनमोहन अग्रवाल जी , युवा मंडल प्रभारी सुभाष अग्रवाल जी एवं युवा मंडल अध्यक्ष राम अग्रवाल जी के साथ सभा व युवा मण्डल के साथी और सभी 12 टीम के कैप्टेन उपस्थित थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button