BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

गांजा के पौधे के साथ आरोपी सुनील पांडे गिरफ्तार

Accused Sunil Pandey arrested with ganja plant

 

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर पुलिस विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 23.06.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवरी में 01 व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में गांजा का पौधा उगाया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना धरसंीवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान वहां 01 व्यक्ति उपस्थित पाया गया, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुनील पांडे निवासी धरसींवा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके घर के बाड़ी की तलाशी लेने पर बाड़ी में गांजा का पौधा उगा होना पाया गया। पूछताछ में सुनील पांडे द्वारा गांजे के पौधे को उगाना बताये जाने पर आरोपी सुनील पांडे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा का 03 नग पौधा कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 379/2024 धारा 20क नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी सुनील पांडे पूर्व में भी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

 

*गिरफ्तार आरोपी – सुनील पांडे पिता स्व. काशी प्रसाद पांडेय उम्र 45 साल निवासी ग्राम देवरी सड़क पारा वार्ड क्र 16 थाना धरसींवा रायपुर।*

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button