BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपुलिस प्रशासनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

अवैध शराब के साथ आरोपी सुखचंद गिरफ्तार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

छत्तीसगढ़ पुलिस

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर पुलिस

दिनांक 11.12.2024

अवैध शराब के साथ आरोपी सुखचंद गिरफ्तार

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री एवं अवैध शराब की खरीदी – बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 10.12.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोनारी स्थित कुर्मी ढ़ाबा पास एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुखचंद साहू निवासी ग्राम कोनारी का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में शराब रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा *आरोपी सुखचंद साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 9,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 605/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

 

*गिरफ्तार आरोपी – सुखचंद साहू पिता स्व. दुलार राम साहू उम्र 52 साल निवासी गाम कोनारी नकटी चौक कुर्मी ढ़ाबा पास थाना तिल्दा नेवरा रायपुर।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker