BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआम आदमी पार्टीकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपार्षदराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने की कार्यकर्ताओ के साथ बैठक

छत्तीसगढ़ का विकास पिछले 24 सालों में बीजेपी एवं कॉंग्रेस के द्वारा नहीं किया गया - गोपाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष आप छत्तीसगढ़

 

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के आगामी नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में जुट गई है इसी तारतम्य में आज रिंग रोड नम्बर 1 सिद्धि विनायक पैलेस पर प्रदेश स्तरीय बैठक की साथ ही आम आदमी पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल जी के जन्मदिन के अवसर केक काटा आपस मे खुशियां बाटी पूरे प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

 

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज 24 वर्ष बीत जाने के बावजूद कोई भी सरकार आम जनता के मुद्दों पर कार्य करने की चाहत रखते हुए नही दिखी , आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा ,स्वास्थ्य, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कार्य नही हो रहे है आम आदमी पार्टी चाहती है कि छत्तीसगढ़ में इन सभी झेत्र में बेहतर कार्य होने चाहिए । इसबार नगरीय निकाय के माध्यम से हम अपनी भागीदारी निभाने तैयार है ।

साथ ही उन्होंने पत्रकारों पर हो रहे हमले को लेकर भी कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है सरकार भगवान भरोसे चल रही है ऐसी स्तिथि छत्तीसगढ़ में आजतक नही हुई थी गृह मंत्रालय पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है व गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए ।

आज की बैठक के सम्बंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से गंभीर है व अपनी तैयारी में जुट गई है कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम इस बार नगरीय निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे ।

आज के इस ‘”साथी बैठका” में मुख्य रूप से प्रदेश स्तर से जशबीर सिंग, वदूद आलम,नंदन सिंग, उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी, प्रियंका शुक्ला, लुइस मिंज,तेजेन्द्र तोड़ेकर,अभिषेक मिश्रा,राज बहादुर सिंग, समीर खान, दुर्गा झा, अरुण नायर, संचित विश्वकर्मा,एस के अग्रवाल, पलविंदर सिंग, अनुषा जोसेफ, विजय झा, परमानंद जांगड़े, मुन्ना बिसेन, अन्यतम शुक्ला के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button