RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवर्धाकांकेरकोंडागांव कांकेरकोरिया बैकुंठपुरखैरागढ़गरियाबंद।गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरजयपुरजांजगीर-चांपाडोंगरगढ़दंतेवाडादुर्गदुर्ग भिलाईदेश विदेशधमतरीधमतरी कुरूदधारसीवा रायपुरधार्मिकनगर निगम नगर पालिकानारायणपुरपत्थलगांव (जशपुर)पत्रकारपुलिस प्रशासनबिलाईगढ़बिलासपुरबीजापुरबेमेतराभूतपूर्व सैनिकमंत्री ओपी चौधरीमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमंत्री लखन लाल देवांगनमनेंद्रगढ़ चिरमिरीमोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकीरक्षामंत्री राजनाथ सिंहरतनपुरराजनीतिराजिमरायगढ़रायपुर  प्रेस क्लबरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर भठगांवविधायकसक्ती जिलासूरजपुरस्वास्थ विभाग

बिलासपुर में पुलवामा शहीदों को समर्पित कार्यक्रम, 14 फरवरी को होगा “एक शाम शहीदों और सैनिक परिवार के नाम”



बिलासपुर

पुलवामा आतंकी हमले की पुण्यतिथि के अवसर पर 14 फरवरी को बिलासपुर में “एक शाम शहीदों और सैनिक परिवार के नाम” शीर्षक से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा, जिसमें शहीद सैनिकों एवं शहीद पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व सैनिक संगठन महासभा (सिपाही) के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा एवं संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया साहू ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी, समाजसेवी एवं अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में देश के 40 से अधिक वीर जवान शहीद हो गए थे। यह कार्यक्रम उन्हीं शहीदों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, ताकि देश उनकी वीरता और बलिदान को कभी न भूले।

महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने कहा कि 14 फरवरी को हर भारतीय के मन में राष्ट्रवाद की भावना प्रबल होनी चाहिए। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत होकर हमें पुलवामा जैसी घटनाओं के विरुद्ध एकजुट होने का संकल्प लेना होगा। वहीं सोनिया साहू ने कहा कि यह कार्यक्रम शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

प्रेस वार्ता में डॉ. रश्मि दीक्षित, सुनील कुमार सिंह, योगेश शर्मा, जितेंद्र साहू और सुनील तिवारी भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker