BJPBJP CGKORBAकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षा

उद्योग मंत्री ने इंटक, कांग्रेस समेत आप के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कराया भाजपा प्रवेश

Industries Minister made senior workers of INTUC, Congress and AAP enter BJP

 

 

The Narad News 24,,,,,कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज इंटक एनटीपीसी के सचिव समेत कांग्रेस के आधा दर्जन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रवेश कराया।

भाजपा के रीति नीति और उद्योग मंत्री श्री देवांगन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी ने भाजपा प्रवेश किया।

आज चारपारा कोहड़िया में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निवास स्थान पर सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री देवांगन से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर नव प्रवेशित कार्यकर्ताओं ने बताया की जिस तरह मंत्री श्री देवांगन द्वारा कोरबा के सभी वार्डों के विकास के लिए तेजी से कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं उससे प्रभावित होकर सभी ने भाजपा में प्रवेश करने की इच्छा जाहिर की।

एनटीपीसी इंटक के सचिव रामकुमार सोनिकर, कांग्रेस के भुनेश भारिया, शैलेन्द्र कुमार, महेश देवांगन, शिव प्रसाद भारिया, मोहपाल चौहान व आप के देव कैंवट को मंत्री श्री देवांगन ने भाजपा प्रवेश कराया।

इस अवसर पर कौशल देवांगन, मंडल अध्यक्ष दर्री ईश्वर साहू, महामंत्री मनोज लहरे, महामंत्री संजय कुर्मवंशी, सुनील भट्पहरे, अशोक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अवध गवेल, रतिचन्द देवांगन, रामाधार प्रजापति, प्रकाशदीप यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button