छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

फूलझर राज झेरिया यादव समाज बसना के तत्वाधान में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव स्थानीय सांसद एवं विधायकों की उपस्थिति में होगा संपन्न

Shri Krishna Janmashtami Mahotsav organized under the aegis of Phooljhar Raj Jheria Yadav Samaj Basna will be concluded in the presence of local MPs and MLAs.

 

 

The Narad News 24,,,बसना। फूलझर राज झेरिया यादव समाज बसना तहसील अध्यक्ष, नरेन्द्र यादव ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 31 अगस्त दिन शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सराईपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, फूलझर राज झेरिया यादव समाज अध्यक्ष, जगत राम यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष बालक राम यादव के आतिथ्य में सम्पन्न होगी।

साथ ही उन्होने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए विशेष प्रकार की तैयारियां की जा रही है, जिसमें मुख्य रूप से आर्केस्टा, झांकियां एवं लोक कला मंच द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। उक्त महोत्सव में हजारों की तादात में लोगों की उपस्थिति रहेगी।

इसी कड़ी में आगे उन्होने बताया कि श्री कृष्ण भगवान यादव समाज के आराध्य देवों में से एक हैं एवं इस दिन समाज द्वारा उनकी विशेष पूजा अर्चना कर उत्सव मनाया जाता है। इसी को भव्यता देने व बड़े रूप पर आयोजित करने के लिए इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया है, जहां समाज के गौरव श्री कृष्ण भगवान जी के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

इसी के साथ संध्या समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, अध्यक्षता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पीयूष मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री, विश्व ब्राम्हण संघ,भाजपा नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button