pm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशपूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकव्यापारशिक्षासांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विकास उपाध्याय ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को लिखा पत्र

भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता के लिए हिन्दुओं का इस्तेमाल करती हैं लेकिन जब-जब हिन्दुओं के हितों की बात आती है तो उसका खुले रूप से राजनीति करते हैं - विकास उपाध्याय

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बांग्लादेश में हो रही हिंसा में हिन्दुओं के ऊपर जानलेवा हमला हो रहा है, लूटपात किया जा रहा है तथा हिन्दुओं के धार्मिक स्थलों को क्षति पहुँचाया जा रहा है लेकिन पड़ोसी देश होने के नाते आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी एवं सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की उनकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस पहल अभी तक नहीं की गई है।

भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता के लिए हिन्दुओं का इस्तेमाल करती हैं लेकिन जब-जब हिन्दुओं के हितों की बात आती है तो उसका खुले रूप से राजनीति करते हैं। आज बांग्लादेश में जिस प्रकार घटना हो रही है यह पूरा विश्व देख रहा है लेकिन पड़ोसी देश होने के नाते भारत की ओर से अभी तक वहाँ फँसे लाखों हिन्दुओं के सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। मैं केन्द्र सरकार से आग्रह भी करता हूँ कि अतिशीघ्र वहाँ फँसे हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाया जाये।

उपाध्याय ने कहा कि संसद से लेकर सड़क तक भारतीय जनता पार्टी के लोग केवल सोशल मीडिया में फिर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं, लेकिन भाजपा के एक भी नेता या फिर कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेतृत्व को बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए काम करने के लिए नहीं कह रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग केवल भड़काऊ भाषण और बयान से लोगों को उत्तेजित करने का काम जरूर कर रहे हैं। इस गंभीर विषय पर आज विकास उपाध्याय ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखा है।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button