EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबधाई शुभकामनाएंरायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

कौशिल्या माता विहार (कमल विहार) में पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण द्वारा श्री संतोष कुमार सिंह(भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर, प्रतीक जैन (भा.प्र.से.) सीईओ आरडीए नया रायपुर की उपस्थिति में किया गया।

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत कौशिल्या माता विहार (कमल विहार) आता है जहां पर आये दिन अपराधिक घटना घटित होते रहता है जिस पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस सहायता केन्द्र संचालित किया गया।

The Narad News 24,,,,, रायपुर 29 जून  कौशिल्या माता विहार (कमल विहार) में पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण द्वारा श्री संतोष कुमार सिंह(भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर, प्रतीक जैन (भा.प्र.से.) सीईओ आरडीए नया रायपुर की उपस्थिति में किया गया।

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत कौशिल्या माता विहार (कमल विहार) आता है जहां पर आये दिन अपराधिक घटना घटित होते रहता है जिस पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस सहायता केन्द्र संचालित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण एवं श्री संतोष कुमार सिंह(भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री प्रतीक जैन (भा.प्र.से.) सीईओ आरडीए नया रायपुर द्वारा अपने उद्बोधन में क्षेत्र के आम जन को अपराध में अंकुश लगाने हेतु सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने हेतु अपील की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह(भा.पु.से.) द्वारा लोगो को नशे के खिलाफ नशा मुक्ति हेतु चलाये जा रहे निजात अभियान के संबंध में लोगो को जागरूक किया गया।

विवरण- रायपुर शहर के थाना टिकरापारा, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत कौशिल्या माता विहार (कमल विहार) आता है जहां पर आये दिन अपराध घटित होते रहता है। साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा जमावडा बनाकर नशे का सेवन करते है एवं नशे के हालत में कई गंभीर अपराध घटित करते है जिसके चलते लगातार थाना में शिकायते प्राप्त हो रही थी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए अपराध पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 29.06.2024 को श्री प्रतीक जैन (भा.प्र.से.) सीईओ आरडीए नया रायपुर के सहयोग से रायपुर विकास प्राधिकरण का कार्यालय कौशिल्या माता विहार (कमल विहार) सेक्टर 4 में स्थित है, जिसके कुछ हिस्से में तत्कालीक व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ श्री मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम दौरान उपस्थित नागरिकगणों को क्षेत्र में हो रहे घटना पर अंकुश लगाने हेतु सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने, किसी प्रकार की घटना घटित होने के पूर्व जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने एवं नशे के सेवन से बचने व जान पहचान के लोगो को भी नशे का सेवन न करने हेतु प्रोत्साहित कर अपना सहायोग प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि श्री मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा अपील की गई। पुलिस सहायता केंद्र में थाना टिकरापारा से प्रधान आरक्षक दानेश्वर साहू को प्रभारी व उनके हमराह में थाना टिकरापारा एवं थाना मुजगहन से आरक्षक को तैनात किया गया है।

*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण विशिष्ट अतिथि- श्री संतोष कुमार सिंह(भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर ,श्री प्रतीक जैन (भा.प्र.से.) सीईओ आरडीए नया रायपुर, श्री कीर्तन राठौर (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री दौलत राम पोर्ते (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर, श्री कर्ण कुमार उके (रा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर श्री राजेश देवांगन (रा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती एवं निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, निरीक्षक श्री जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेंद्र नगर, उप निरीक्षक धीरेन्द्र बंजारे, उप निरीक्षक शशि पैकरा, एवं अन्य थाना टिकरापारा स्टाॅफ थाना मुजगहन से उप निरीक्षक देवता व अन्य थाना स्टॉफ व श्री रवि ध्रुव (पार्षद) रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड 55 एवं स्थानीय आम नागरिकगण उपस्थित रहें।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker