BJPBJP CGBREKING NEWSpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSदिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षा

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय, कहा – माँ भारती के सेवक को बधाई एवं शुभकामनाएं

मोदी जी की तीसरी पारी में भारत बनेगा विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/दिल्ली।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के पन्द्रहवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्रिपरिषद का भी शपथ ग्रहण हुआ और सदस्यों ने एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। वे अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों एवं विधायकों के साथ इस समारोह में उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों संग चर्चा करते हुए सीएम साय ने कहा कि – *विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने और देश को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए आज एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण हुआ।

माँ भारती के सेवक, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर 3 करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी सदस्यों को भी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। ये सब मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करेंगे, जिसमें हमारे छत्तीसगढ़ का भी अहम योगदान होगा।*

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker