BALODBhataparaBREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGDHAMTARIDURGEDUCATIONKORBARAJNANGAONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSअंबिकापुरआरंग विधायककवर्धाकांकेरकोंडागांव कांकेरकोरिया बैकुंठपुरखैरागढ़गरियाबंद।गौरेला पेंड्रा मरवाहीघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरजयपुरजांजगीर-चांपाजैजैपुर विधानसभाटेक्नोलॉजीडोंगरगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदुर्गदेशधमतरीधमतरी कुरूदधरसीवा विधायकधारसीवा रायपुरनारायणपुरपत्थलगांव (जशपुर)पत्रकारबलरामपुरबलौदाबाजारबस्तरबिलाईगढ़बिलासपुरबीजापुरबेमेतरामध्य प्रदेशमनेंद्रगढ़ चिरमिरीमहासमुंदमोहला-मानपुरराजनीतिराजिमरायगढ़रायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागवोटव्यापारशिक्षाशिवरीनारायण जिलासरगुजासुकमासूरजपुरस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

पत्रकार वार्ता तीसरे चरण के मतदान के  दीपक बैज का दावा पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही

Press conference: Deepak Baij claims third phase of voting; Indian coalition government is being formed in the entire state

 

 

 

The Narad News 24,,,,,, रायपुर 05.05.2024  में प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि तीसरे चरण क़े चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। हमारे छत्तीसगढ़ के 7 सीटों के लिये परसो मतदान होना है। दो चरणों में 4 लोकसभा क्षेत्रों का मतदान हो चुका है।

पहले दो चरणों के मतदान में छत्तीसगढ़ 4 सीटों के साथ पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिये मतदाताओं का रूझान साफ दिखा।

तीन चरणों के मतदान के रूझान के बाद मोदी और भाजपा घबरा गये उनके भाषणों का रूख बदल गया। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे है। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशे मोदी और उनके साथियों ने किया।

इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ। जनता यह समझ गयी कि संविधान बदलने के लिये भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोग यह भी जान गये कि यह संविधान इसलिये बदलना चाह रहे कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों के लिये जो प्रावधान संविधान में किया है वह संविधान बदलकर समाप्त किया जा सके। लेकिन भाजपा की यह बदनीयती खुलकर जनता के सामने आ गयी।

इस चुनाव के प्रचार को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया। हमने अपने न्याय पत्र को जनता के सामने रखा है। यही कारण है कि देश भर में जनता बदलाव के लिये मतदान कर रही है।

किसान, मजदूर, महिलाएं देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद है। किसान, मजदूर भी केंद्र में बदलाव के पक्षधर हो गये है। जनता को कांग्रेस के वादों से आशा की नई किरण दिख रही है।

कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है।

कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रू. देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिलायें मतदाताओं का ध्रुवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है।

महिलायें देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान का दृढ़ निश्चय किया है।

मजदूरों को लगता है केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने का वादा किया है इससे देश के मजदूरों के जीवन स्तर में बदलाव आयेगा। कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने मनरेगा के तहत रोजगार को कानूनी बनाया था, फिर से कांग्रेस मजदूरों के मजदूरी बढ़ाने की गारंटी दे रही है।

देश का अन्नदाता किसान भी मोदी सरकार के खिलाफ मतदान करने को लामबंद है।

किसानों को लगता है कि मोदी सरकार के रहते उनके हालात में सुधार नहीं होगा। कांग्रेस किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत देने को भी प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस ने किसानों से वादा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी देगी, इसके लिये संसद में कानून बनाया जायेगा। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार समर्थन मूल्य निर्धारण करेगी।

कांग्रेस ने कृषि उत्पादों को, कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा किया है।

कांग्रेस के भागीदारी न्याय के वादे से वंचित वर्गो का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है, लोग कांग्रेस की सरकार बनाने क़े लिए मतदान करने वाले है।

केंद्र की मोदी सरकार के साथ 5 माह की साय सरकार के खिलाफ भी जनता मतदान करेगी

14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख मकान स्वीकृति किया लेकिन केंद्र ने इनके एक मकान के प्रस्ताव को नहीं माना, इनके 18 लाख मकान सिर्फ होर्डिंग और कागजों में बने है। जनता ने इस वादाखिलाफी का बदला चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करके लेगी।

2 साल के बकाया बोनस में भी किसानों को धोखा दिया 17-18 के बोनस को देने का वादा कर 15-16 का बोनस दिया ताकि कम लोगों को फायदा हो। जनता इसके खिलाफ मतदान करेगी।

500 में सिलेंडर का वादा पूरा नहीं किया, बेरोजगारी भत्ता देना बंद कर दिया।

गोबर खरीदी बंद कर दिया, गोठान बंद कर दिया। राज्य में गौमाता की स्थिति खराब हो गयी। गौ तस्करी शुरू हो गयी। राजधानी में गोवंश से भरे टैक्ट्रर पकड़ाये।

महतारी वंदन में पहली किस्त सभी माताओं को नहीं मिला, दूसरी किस्त भी 40 प्रतिशत महिलाओं को ही मिला, तीसरी किस्त तो अभी 10 प्रतिशत के खाते में नहीं आया लोकसभा चुनाव में यह हाल है तो चुनाव के बाद यह इसको भी बंद कर देंगे।

जल, जंगल, जमीन से आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिशें शुरू हो गयी है।

किसानों के कर्जामाफ करने का भाषण अब भूल गये है।

छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया।

5 माह में सरकार हांफती दिख रही है। 5 माह में ही कोई सरकार इतनी आलोकतांत्रिक हो सकती है इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता इन सबके खिलाफ मतदान करेगी।

 

मैं जनता से अपील करता हूं बढ़-चढ़ कर मतदान करें, अपना ख्याल रखे, गर्मी से बचाव कर ठंडा पानी शीतल पेय पीकर, सर पर गमछा डालकर, टोपी पहनकर मतदान करने जाये। भावना में बहकर मतदान नहीं करें। देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को देखकर सोच समझ कर मतदान करे। कांग्रेस पार्टी वादा करती है हम एक स्वच्छ जनोन्मुखी सरकार बनायेंगे। अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा सभी के विकास के लिये समान अवसर कांग्रेस की सरकार प्रदान करेगी।

 

 

The Narad News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button