BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विकास उपाध्याय ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा में किया रोड शो,,,,जगह-जगह लोगों ने रोड शो जोशीला स्वागत किया,,,,महिलाओं ने आरती उतार कर किया विकास उपाध्याय का अभिनंदन।

शुक्रवार को रायपुर पश्चिम रायपुर उत्तर विधानसभा में करेंगे रोड शो।

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर 2 मई 2024 रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा मे विशाल रोड शो किया।विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों में गांव में रोड शो के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में वोट अपील की।इस दौरान उन्होंने रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले कबीर नगर वाल्मिकी आवास से रोड शो की शुरुआत की जो सोनडोंगरी गोगांव गोंदवारा भानपुरी मोवा दलदल सिवनी सड्डू अवंती विहार लाभांडी पुराना अमलीडीह लालपुर कृष्णा नगर बोरियाखुर्द डुंडा देवपुरी डुमरतराई में रोड शो किया।

जगह-जगह रोड शो का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया,आतिशबाजियों फूल मालाओं के साथ विकास उपाध्याय का स्वागत किया। जगह-जगह महिलाओं ने रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय का आरती उतार कर उनका अभिनंदन किया।रोड शो के दौरान ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले दो ब्लाकों में कर्यकर्ताओं की बैठके भी ली।चौक चौराहे में सभा के माध्यम से लोगों को संबोधित भी किया विकास उपाध्याय ने कहा कि देश में लगातार महंगाई,बेरोजगारी बढ़ती जा रही है आम जनता महंगाई से त्रस्त है मोदी सरकार ने 100 दिन में महंगाई कम करने की बात कही थी लेकिन वह इस मुद्दे पर विफल रही,घरेलू महिलाएं महंगाई के नाम से परेशान हैं जिसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है जिसमें केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को ₹8333 की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिनसे उनकी स्थिति में सुधार आएगी और महंगाई से राहत भी मिलेगी।

इस दौरान उनके साथ पंकज शर्मा महापौर नंदलाल देवांगन कृपाराम निषाद सहदेव व्यवहार माधव साहू प्रमोद मिश्रा हेमंत पटेल विजय टंडन जीत सिंह केशव सिंह विनोद कश्यप कमलेश मिश्रा अशरफ सोनू शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*शुक्रवार को रायपुर पश्चिम रायपुर उत्तर विधानसभा में करेंगे रोड शो।*

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय शुक्रवार को शाम 4:00 बजे पश्चिम एवं उत्तर विधानसभा मे रोड शो करेंगे।रोड शो की शुरुआत टाटीबंध से होगी जो आमनाका पेट्रोल पंप डगनिया रायपुरा सुंदर नगर स्वीपर कॉलोनी जी ई रोड राजकुमार कॉलेज चौबे कॉलोनी समता कॉलोनी अग्रसेन चौक कबीर नगर चौक रामनगर खालबाड़ा पहाड़ी चौक मंगल बाजार शुक्रवारी बाजार गुढ़ियारी हनुमान मंदिर अवधपुरी मैदान दुर्गा चौक पैराडाइज होटल खमतराई फ़ाफ़ाडीह देवेंद्र नगर नई मंडी पंडरी अवंती बाई चौक शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट कैनाल रोड होते हुए तेलीबांधा श्याम नगर छत्तीसगढ़ क्लब मोती बाग शास्त्री चौक काफी हाउस जयस्तंभ चौक शारदा चौक एमजी रोड रामसागर पारा तात्यपारा आजाद चौक से होते हुए गांधी पुतला के पास रोड शो का समापन किया जाएगा।जिसमें कांग्रेस के तमाम नजन उपस्थित रहेंगे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker