BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववोटव्यापारस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैण्ड गेट नंबर 03 के पास थाना टिकरापारा रायपुर में गांजा के साथ दो आरोपी को पकडा गया रंगेहाथ।

22 किलोग्राम गांजा के साथ महाराष्ट्र का अंतर्राज्यीय दो आरोपी गिरफ्तार।

 

*रायपुर पुलिस*

 

 

 

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 4,40,000/- रूपयें।

आरोपी गांजा को मुनीगुडा उडिसा से नागपुर होते हुए अम्रावति महाराष्ट्र बस से लेकर जा रहे थे।

आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कमांक 358/24 धारा 22सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

The Narad News 24,,,,,, रायपुर में 2/05/2024 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

 

इसी तारतम्य में दिनांक 02.05.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव के पास दो व्यक्ति अपने पास भूरे एवं नीले कलर के दो बैग रखे है जिसमें गांजा रखे है तथा बिकी करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना अपना नाम- 01. सतीश दौलत राव नांदुरकर पिता दौलत राव नांदुरकर उम्र 59 साल निवासी बसंत चौक बालाजी मंदिर के पास अमरावती गोयनका का किराये का मकान थाना सिटी कोतवाली जिला अमरावती महाराष्ट्र एवं 02. पंकज सुरेश राव राजनकर पिता सुरेश राव राजनकर उम्र 46 साकिन नशाबंदी ऑफिस के पीछे खापर्डे बगीजा अमरावती थाना सिटी कोतवाली जिला अमरावती (महाराष्ट्र) के होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उन दोनो के पास रखे अलग अलग बैग का तलाशी लेने पर बैंग में गांजा रखे होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 22 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 4,40,000/रु जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कमांक 358/24 धारा 22 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

01.सतीश दौलत राव नांदुरकर पिता दौलत राव नांदुरकर उम्र 59 साल निवासी बसंत चौक बालाजी मंदिर के पास अमरावती गोयनका का किराये का मकान थाना सिटी कोतवाली जिला अमरावती महाराष्ट्र

02.पंकज सुरेश राव राजनकर पिता सुरेश राव राजनकर उम्र 46 साकिन नशाबंदी ऑफिस के पीछे खापर्डे बगीजा अमरावती थाना सिटी कोतवाली जिला अमरावती (महाराष्ट्र)

कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक सुशील शुक्ला, प्रधान आरक्षक प्रकाश पुरोहित, आरक्षक अश्वन साहू, रविन्द्र सिंह राजपूत, अमृत साहू, देवचंद सिन्हा, विदेशीराम पिस्दा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker