RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमौसम विभागराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

Breking news,जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है : सीएम  विष्णु देव साय

Breaking news, public's will is Modi's will: CM Vishnu Dev Sai

जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है : विष्णु देव साय

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर। जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है। उन्होंने जो संकल्प पत्र बनाया है वो जनता की मर्जी से बना है। पीएम मोदी ने इसके लिए पूरे देश भर से सुझाव मंगाए, जनता से चिट्ठियां आई, ऑनलाइन संदेश आए और जनता की इसी मर्जी से तैयार हुआ है भाजपा का संकल्प पत्र।

यह कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। वे पुलिस ग्राउंड हैलीपैड पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब बड़े-बड़े नेताओं के घर में बिखराव हो रहा है। कल ही दुर्ग में आयोजित नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी ने भाजपा ज्वाइन किया है। इससे हम कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का अब कांग्रेस से भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है। वो कुछ भी कर लें जनता विश्वास करने वाली नहीं है। उसकी घोषणाओं का जनता पर कोई असर नहीं होगा।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो हमारे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही। चालबाजी में उतर आई है कांग्रेस।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button