BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALकांकेरकानून व्यवस्थाकोंडागांव कांकेरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

लोकसभा चुनाव कांग्रेस के वीरेश ठाकुर ने धूमधाम से जमा किया नामांकन पत्र

Congress's Veeresh Thakur submitted nomination papers with much fanfare.

The Narad news 24,,,,,कांकेर । लोकसभा क्षेत्र कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेश ठाकुर ने जुलूस रैली रोड शो करते हुए धूमधाम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश सचिव राजेश तिवारी, लोकसभा क्षेत्र के पांचों कांग्रेस विधायक तथा अनेक कांग्रेस नेता

एवं ग्रामीण कांग्रेस समर्थक उत्साह पूर्वक रैली में शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि वीरेश ठाकुर पिछले लोकसभा चुनाव में बहुत कम मतों से हार गए थे फिर भी उन्होंने अपने क्षेत्र का दौरा लगातार किया और 5 वर्षों में क्षेत्रीय जनता से निरंतर जीवंत संपर्क बनाए रखा, जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलना निश्चित है। वीरेश ठाकुर का परिवार आज़ादी के बाद से लगातार कांग्रेस से जुड़ा हुआ रहा है। इस परिवार ने दो विधायक तथा अनेक उच्च अधिकारी शासकीय सेवा में दिए हैं। वीरेश ठाकुर स्वयं भी आदिवासियों में अच्छे लोकप्रिय समाज सेवक तथा मिलनसार व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान हो चुकी है। यह पार्टी 10 वर्षों से केंद्र में है लेकिन एक भी वादा इन्होंने पूर्ण नहीं किया है। किसी के खाते में 15 लाख नहीं आया है और ना किसी बेरोज़गार को नौकरी मिली। किसानों का कर्ज माफ करना तो दूर रहा, उनके विरुद्ध केंद्र की भाजपा सरकार ने तीन तीन काले कानून बना दिए ,जो अगर लागू हो जाए तो किसानों की सारी सोने जैसी ज़मीन पूंजीपतियों के पास चली जाएगी। इन काले कानूनों से बचने के लिए पंजाब हरियाणा दिल्ली आदि के किसानों ने 13 महीने तक दिल्ली के चारों ओर डेरा डालकर आंदोलन किया है। अब देश के किसान किसी हालत में भाजपा को वोट देने वाले नहीं हैं और लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना सुनिश्चित है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker