BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

BREKING NEWS  ,होली त्यौहार के दौरान पेट्रोलिंग टीम के द्वारा पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तार

BREKING NEWS सुने मकान में चोरी करने वाला आरोपी मंगल साहू गिरफ्तार

 

 

 

The narad news 24,,,,,, रायपुर में होली त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षा व शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों को अपने बल के साथ सतत् पेट्रोलिंग के निर्देश दिये गये थे इसके साथ-साथ एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की भी 10 विशेष टीम तैयार कर त्यौहार के दौरान रायपुर शहर में लगातार पेट्रोलिंग हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में होली त्यौहार के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा पेट्रोलिंग किया जा रहा था इसी दौरान एक व्यक्ति थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसे दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों के द्वारा व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम मंगल साहू निवासी गोकुलनगर गुढ़ियारी का होना बताया। टीम के सदस्यो द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास नगदी रकम रखा होना पाया गया। नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा टीम के सदस्यों को गोल-मोल जवाब देकर लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, जिस पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा नगदी रकम को थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पवन विहार कॉलोनी स्थित सुने मकान का मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारियों का ताला तोड़कर उसमें रखे नगदी रकम को चोरी करना बताया।

जिस पर आरोपी मंगल साहू को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी की नगदी रकम 72,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 162/2024 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी- मंगल साहू पिता मोदी राम साहू उम्र 24 साल निवासी गोकुलनगर गुढ़ियारी रायपुर।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker