BJPBJP CGBREKING NEWSpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशबधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षा

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए नितिन नबीन

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन का हुआ जोशीला स्वागत,मंत्री बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे

 

The narad news 24,,,,रायपुर। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन रायपुर पहुंचे।उन्होंने कहा हम जो कहते थे चरितार्थ हुआ। पूर्व कांग्रेस के सीएम को बस ‘सीएम हाउस से प्यार था, ना कार्यकर्ता से मिले ना जनता से’ राजनांदगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को लेकर नीतिन नबीन ने कहा कि भूपेश बघेल को सीएम हाउस से इतना प्यार ना कार्यकर्ता से मिले ना जनता से मिले। अब तो उन्हें झेलना पड़ेगा। उनके पास कोई जवाब नहीं, ना कार्यकर्ता के पास जाने लायक बचे हैं। ना जनता के बीच जाने लायक बचे हैं।

भूपेश ने ‘जनता को ठगा, तो उसका जवाब जनता ने दे दिया अब कार्यकर्ता खुले मंचो में अपनी भड़ास निकाल रहे है।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पार्टी फंड में हुई लूट के मसले को पहले हल करे

दीपक बैज के भाजपा की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर नितिन नवीन कहा कि अब उनको यही लगेगा कि भाजपा की मान्यता रद्द होगी, तभी वह जीवित हो पाएंगे। हमारी पार्टी न्यायालय का सम्मान करती है। हम न्यायालय के निर्णय के साथ जाते हैं। उन्होंने जनता को ठगने का काम किया, जनता ने उन्हें पूरी तरीके से जवाब दिया है।दीपक बैज पहले अपने कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे पर पार्टी फंड में की गई लूट के मसले को हल करे।

सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का दावा

 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सह प्रभारी ने कहा कि हम 11 की 11 सीटों को टारगेट कर रहे हैं। मोदी के झोली पर 400 सीट जानी है। छत्तीसगढ़ की 11 सीट हम जीतेंगे। हर सीटों के लिए हमने रणनीति बनाई है।

हमारे कार्यकर्ता मुस्तैदी से लोकसभा चुनाव में लग चुके हैं। ऐतिहासिक जीत मोदी और विष्णु देव साय की होगी।

प्रदेश सह प्रभारी नबीन और प्रदेश अध्यक्ष देव ने किया मार्गदर्शन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न समितियों और विभागों की मंगलवार को बैठकें हुईं। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुईं इन बैठकों में प्रदेश सह-प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी चुनाव की रणनीति तैयार की। नबीन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति और उसके क्रियान्वन की समीक्षा की।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने मौजूद थे।

नबीन ने भाजपा की चुनाव प्रबंध समिति, चुनाव कार्यालय, कॉल सेंटर, कार्यालय प्रबंधन, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क, विज्ञापन अभियान, वीडियो वेन, सोशल मीडिया व हाईटेक अभियान, डिजिटल विभाग, वाहन, प्रवास, अतिथि विभाग, न्यायिक मामले व चुनाव आयोग, प्रलेखीकरण, साहित्य सामग्री निर्माण, साहित्य छपवाना, प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण, भाषण बिन्दु, सांस्कृतिक, विशेष संपर्क, प्रवासी कार्यकर्ता, महिला अभियान, युवा अभियान, एससी अभियान, एसटी अभियान, झुग्गी झोपड़ी अभियान, सामाजिक सपंर्क अभियान, लाभार्थी अभियान, संकल्प पत्र अभियान समिति की बैठकों में सभी पदाधिकारी और अपेक्षित कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

 

 

 

नबीन ने अब तक के संगठनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। इस अवसर पर प्रबंधन समिति प्रमुख शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, सौरभ सिंह ,प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भरतलाल वर्मा, रामजी भारती, जगदीश (रामू) रोहरा, सरला कोसरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता, सह प्रभारी रजनीश शुक्ला ,प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, नलिनीश ठोकने, दीपक म्हस्के, रंजना साहू, रसिक परमार ,अनुराग अग्रवाल , विजय शंकर मिश्रा, सुरेन्द्र पाटनी, मोहन पवार, ओंकार बैस, उज्जवल दीपक, योगी अग्रवाल, किरण बघेल, कृतिका जैन, अवधेश जैन, हेमंत पाणिग्राही, सोमेश पांडेय मितुल कोठारी, सुनील पिल्लई, सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker