खेल समाचार,,,,,,,राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
Sports News,,,,,,Assembly Speaker Dr. Raman Singh attended the State Sports Investiture Ceremony

The narad news 24,,,,,रायपुर। 14/03/2024 छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल हुए जहां उन्होंने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को संबोधित किया।

संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन 5 साल बाद हुआ है, इसके लिए प्रदेश के युवाओं ने कड़ा संघर्ष किया, सरकार तक बदल दी और इतने संघर्षों के बाद यह आयोजन और भी अधिक महत्वपूर्ण और अद्भुत हो गया है।

इसके साथ ही भाजपा शासनकाल के 15 साल में प्रदेश में खेल के क्षेत्र में शासन की उपलब्धियों को बताते उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में हमने उत्कृष्ट खिलाड़ी नीति बनाई जिसमें अब तक 74 खिलाड़ियों को शासकीय सेवा भी प्रदान की गई है।
हमने खिलाड़ियों को राज्योत्सव के अवसर पर गुण्डाधूर सम्मान और तीरंदाजी खेल के लिए महाराजा प्रवीरचंद्र भंज देव सम्मान देने का कार्य किया, विकासखण्ड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक ग्रामीण खेलकूद तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ की, शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हुआ जो प्रदेश के लिए शान की बात है,

बहतराई बिलासपुर में 112 करोड़ की लागत से राज्य का सबसे बड़ा खेल परिसर निर्मित हुआ, राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का निर्माण पूर्ण हुआ।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य खेल अलंकरण समारोह के आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आने के बाद इन पुरस्कारों की आज 5 साल बाद वापसी हो रही है।


