केंद्रीय बजट में महिला,गरीब, युवा और किसान पर फोकस,मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान
Focus on women, poor, youth and farmers in Union Budget, big announcement for middle class

THE NARAD NEWS 24,,,,,नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के बजट को आज लोकसभा चुनाव के पहले पेश करते समय बड़ी लोकलुभावनी घोषणाएं की।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में हमारा 4 पर फोकस है। बजट में महिला, गरीब, युवा और किसान ही हमारे फोकस में हैं। मोदी सरकार ने मिडिल क्लास के लिए बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही हाउसिंग प्लान लाने की तैयारी में है, जिससे सभी को सस्ता घर मिलेगा।
ल
वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार सभी लोगों के सिर पर छत देने का काम कर रही है। सरकार 4 करोड़ मकानों का लक्ष्य प्राप्त करने के नजदीक है।
मोदी सरकार ने 70 फीसदी महिलाओं को अपना घर देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस जल्द से जल्द सभी गरीबों को खुद का घर देने का है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब देश का अंतरिम बजट पेश करना शुरू किया तो शुरुआत में कहा कि हमारे युवा देश में उच्च आकांक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार को उसके शानदार काम के आधार पर लोग फिर से शानदार जनादेश देंगे।
