BJPBJP CGBREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़राजनीतिलोकसभा चुनाववोट

Breking news,,,,कांग्रेस का खुलेगा खाता, भाजपा को कितनी सीटें? छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर आया सर्वे

लोकसभा चुनाव breking news छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रदेश में 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटे मिलेगी इसको लेकर सीवोटर का सर्वे सामने आया

 

2024

 

The narad news 24,,,,,,, रायपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा ने लोकसभा चुनाव पर ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। दोनों ही पार्टियां चुनाव को लेकर सभी लोकसभा सीट पर प्रभारियों के माध्यम से स्थानीय नेताओं से चर्चा कर क्षेत्र की स्थितियों का जानकारी ले रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार और भाजपा की छत्तीसगढ़ में वापसी से प्रदेश में दोनों ही राजनीतिक दलों की क्या स्थिति है

उसको लेकर इंडिया टुडे और सीवोटर का सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में भाजपा को एक बड़ी बढ़त के साथ से साथ दिखाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस लोकसभा चुनाव में काफी पीछे नजर आ रही है। सर्वे में भाजपा को फिर बढ़त लोकसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे सामने आने लगे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट को लेकर इंडिया टुडे और सीवोटर ने सर्वे कर जानकारी दे दी है।

दोनों एजेंसियों के सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ में भाजपा को 53.9 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस को 38.2 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही‌ जा रही है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटें भाजपा के खाते में जाती दिखाई दे रही है, तो कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट‌ से संतुष्ट होना पड़ सकता है। साल 2019 लोकसभा में क्या थे परिणाम छत्तीसगढ़ में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें ही मिली थी। वहीं भाजपा के 8 सांसद चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। बतादें कि साल 2018 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुत के साथ जनता ने सत्ता में बैठाया था। लेकिन लोकसभा के चुनाव में जनता का समर्थन कांग्रेस को नहीं मिला था। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कोरबा और बस्तर की सीट जीत सकी थी। जिसमें कोरबा सीट से ज्योत्सना चरण दास महंत और बस्तर सीट से दीपक बैज चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker