RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

जनसेवा का अनवरत अभियान: 6 गाँवों के सघन दौरे पर निकले विधायक अनुज शर्मा, कहीं दी विकास की सौगात तो कहीं भजनों से बांधा समाँ

ग्राम टोर में ग्रामीणों संग सुनी ‘मन की बात’, तो पवनी में ‘कोविड योद्धा’ मितानीन बहनों का हुआ सम्मान मंगसा को ‘सोलर ग्राम’ बनाने का लिया संकल्प; पथरी में भजन संध्या में की सहभागिता व किया रात्रि विश्राम

*

 

 

 

The narad news 24,,,,,धरसीवाँ।धरसीवाँ,,,, विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री अनुज शर्मा की बहुचर्चित ‘सेवा संवाद यात्रा’ आठवें दिन भी पूरे उत्साह, ऊर्जा और अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ जारी रही। प्रतिदिन 6 गाँवों के सघन दौरे के अपने संकल्प के तहत विधायक श्री शर्मा ने आज क्षेत्र के ग्राम टोर, गिधौरी, पवनी, मंगसा, खुडमुडी और पथरी का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। यात्रा के दौरान हर गाँव में ग्रामीणों ने अपने जनप्रतिनिधि का आत्मीय स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए अपना अपार समर्थन व आशीर्वाद दिया।

*टोर में गूँजा ‘मन की बात’ का संदेश: विधायक बोले- जागरूक गाँव से ही बनेगा सशक्त और विकसित भारत*

यात्रा की शुरुआत करते हुए विधायक श्री अनुज शर्मा ने ग्राम टोर में स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक संवाद नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक बदलावों और जनभागीदारी का जीवंत दस्तावेज है। जब गाँव का अंतिम व्यक्ति जागरूक होकर स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के संकल्प से जुड़ता है, तभी एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण होता है। हमारा लक्ष्य है कि केंद्र और राज्य सरकार की हर योजना का सीधा लाभ धरसीवाँ के हर पात्र परिवार तक पहुँचे।”

 

*जनचौपाल में समस्याओं का त्वरित निराकरण और योजनाओं की दी जानकारी*

यात्रा के दौरान सभी छह गाँवों में ‘जनचौपाल’ का आयोजन कर विधायक श्री शर्मा ने आम नागरिकों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। जनचौपाल में प्राप्त ग्रामीणों की व्यक्तिगत व सार्वजनिक शिकायतों तथा माँगों पर गंभीरता दिखाते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों को डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

*ग्रामीणों संग बैठकर किया सादगीपूर्ण सहभोज, युवा और नारी शक्ति से भी किया सीधा संवाद; शासकीय संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर विधायक श्री शर्मा ने समाज के हर वर्ग से सीधा जुड़ाव स्थापित किया:

* महिला, युवा व श्रमिक संवाद: नगर पंचायत गिधौरी के युवाओं सहित ग्रामों के श्रमिक बंधुओं, नारी शक्ति और स्व-सहायता समूहों की बहनों के साथ विशेष संवाद कर उनके सुझाव लिए तथा क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने का आश्वासन दिया।

* प्रबुद्धजनों से चर्चा व सादगीपूर्ण सहभोज: उन्होंने गाँव के प्रबुद्धजनों व समाज प्रमुखों के साथ बैठकर क्षेत्र के समग्र विकास की रूपरेखा पर चर्चा की और ग्रामीणों के बीच बैठकर अत्यंत सादगीपूर्ण तरीके से दोपहर का भोजन (सहभोज) ग्रहण किया।

* औचक निरीक्षण: विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक ने विभिन्न निर्माण कार्यों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

*पवनी में मितानीन दीदियों का हुआ अभिनंदन, हाई मास्ट लाइट व सामुदायिक शेड की मिली मंजूरी*

ग्राम पवनी के प्रवास के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कोविड-19 जैसी विकट महामारी के दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने वाली मितानीन दीदियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया। उनके सेवाभाव की सराहना करते हुए श्री शर्मा ने उन्हें समाज की असली शक्ति बताया। साथ ही, ग्रामीणों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पवनी में हाई मास्ट लाइटलगाने तथा सामुदायिक उपयोग हेतु शेड निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा भी की।

 

*‘पीएम सूर्य घर योजना’ से पूरे गाँव को जोड़ने का विधायक अनुज शर्मा ने लिया संकल्प*

पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए विधायक श्री शर्मा ने ग्राम मंगसा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत पूरे गाँव को सौर ऊर्जा से आच्छादित करने के अपने संकल्प को साझा किया। उन्होंने ग्रामवासियों से इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए आगे आने की अपील की, ताकि मंगसा (एवं क्षेत्र के अन्य ग्राम जैसे तरेसर) एक आत्मनिर्भर और हरित ऊर्जा युक्त आदर्श ग्राम बन सके।

 

*पथरी में भक्तिमय हुई शाम: कीर्तन मंडली संग विधायक ने गाए सुमधुर भजन, संगठनात्मक बैठक के बाद किया रात्रि विश्राम*

आठवें दिन की यात्रा के अंतिम पड़ाव ग्राम पथरी में विधायक श्री अनुज शर्मा ने ग्रामीणों के बीच रात्रि विश्राम किया। संध्याकाल में ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित भजन संध्या के दौरान उन्होंने स्थानीय कीर्तन मंडलियों के साथ बैठकर सुमधुर भजन गाए और भक्तिमय वातावरण में सहभागिता की। रात्रि में उन्होंने क्षेत्र के शक्तिकेंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ सामूहिक बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत संवाद किया।

इस यात्रा में विधायक अनुज शर्मा सहित संदीप यदु,बेदराम मनहरे, चंद्रकांती वर्मा,शकुन्तला ढिलेन्द्र सेन,यात्रा प्रभारी अरविंद ठाकुर सहप्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा,नरेंद्र ठाकुर, रूखमनी वर्मा,सुनील शर्मा,सविता चंद्राकर, अशोक सिन्हा,चंद्रकांत साहू,हरिशंकर वर्मा,प्रीति भरत सोनी, कल्याणी आडिल,हेमंत वर्मा ,संतोष वर्मा ,सुरेश ढीढी ,संतोष वर्मा, कार्तिक राम साहू ,अरविंद साहू ,रामकुमार वर्मा, विनय निषाद,मनसिंग वर्मा, तारण वर्मा,अनुपमा वर्मा,रश्मि वर्मा, र्मा, अश्वनी वर्मा,नत्थू युद, रामखिलावन वर्मा,रमेश शर्मा,सुमीत सेन, रूखमड़ी शिवारे, विद्याभूषण वर्मा,पुष्पा बंजारे,सीमा वर्मा, कल्पना नायक, शशि चंद्राकर, अमरीका वर्मा, नीलकंठ आडिल, बंटी शर्मा, केदार वर्मा,संतोषा वर्मा , पुरूषोत्तम यादव, हेमंत वर्मा, मो. यूनुस खान,मिथलेश वर्मा, खमणी साहू ,कल्पना नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में उत्साही ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button