RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

अर्नब, मुरासु और अकवान की मार से प्रदेश का अन्नदाता तबाह, संवेदनहीन सरकार केवल मूकदर्शक बनी है – दीपक बैज

किसानों की पूर्ण कर्जमाफी और 65,100 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा तत्काल दे सरकार

 

 

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर,,,/28 नवंबर 2026। लगातार चक्रवात तीन-तीन चक्रवात और बेमौसम बारिश की मार से प्रभावित हुए किसानों को क्षतिपूर्ति, मुआवजा और किसानों की कर्जमाफ़ी की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि फसल कटाई के समय ही अचानक अर्नब, मुरासु और अकवान तूफान और उसके चलते बारिश की मार से प्रदेश के लाखों अन्नदाता तबाह हो गए हैं, उनकी फसलें बर्बाद हो गई है, प्रत्यक्ष तौर पर अभी तक कोई सरकारी राहत या मदद नहीं पहुंचाई गई है। 65,100 प्रति एकड़ मुआवजा राशि और सभी किसानों के खरीफ सीजन 2026 में किए गए सोसायटी और बैंक ऋण के कर्ज़माफ़ी की घोषणा करे सरकार।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का अन्नदाता इस समय प्रकृति और राज्य सरकार की दोहरी मार झेलने को विवश है। एक के बाद एक आए चक्रवाती तूफानों और बे मौसम बारिश ने प्रदेश के बड़े हिस्से में खेती-किसानी की कमर तोड़ दी है। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी और खलिहानों में रखी धान की पकी हुई फसल पानी में डूबकर सड़ रही है, वहीं टमाटर, गोभी सहित अन्य मौसमी सब्जियों एवं फलों की बागवानी को भी भारी क्षति पहुंची है। संवेदनहीन सरकार राजस्व नियम 6-4 और फसल बीमा के तहत क्षतिपूर्ति दिलाने के बजाए अड़ंगे लगाने में लगी हुई है। यह सरकार किसानों के साथ नहीं बल्कि किसानों का शोषण करने निजी बीमा कंपनियों के साथ खड़ी है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि अधूरा सर्वे और धीमी रफ्तार इस सरकार की किसान विरोधी चरित्र को प्रमाणित करता है। अकेले चक्रवात अर्नब से हुई फसल क्षति को लेकर कृषि विभाग के पास अब तक 60 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन मैदानी सर्वे की रफ्तार बेहद सुस्त है। इसके बाद आए मुरासु और अकवान चक्रवात ने नुकसान का दायरा और बढ़ा दिया है, पर प्रशासनिक अमला केवल कागजी निर्देशों तक सीमित है। खेतों में नमी और फसल खराब होने से किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने की स्थिति में नहीं हैं। बैंकों और सहकारी समितियों का कर्ज चुकाने की चिंता में किसान गहरे मानसिक अवसाद में हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस आर्थिक पैकेज घोषित नहीं किया गया है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि राजस्व व कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाकर आगामी 7 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत प्रभावित खेतों का पारदर्शी सर्वे पूरा किया जाए और फसल बीमा कंपनियों को तत्काल क्लेम राशि जारी करने के लिए बाध्य किया जाए। उपार्जन केंद्रों पर नमी और बदरंग धान की खरीदी में नियमों को शिथिल कर किसानों को राहत दी जाए। यदि राज्य सरकार ने अविलंब किसानों की सुध नहीं ली और मुआवजा व कर्जमाफी की घोषणा नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हक में सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button