शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवई में आयोजित बाल मेला ‘उमंग 2026’
बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं नवाचार को मिला मंच

The narad news 24,,,,,,शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, नवाचार एवं व्यवहारिक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बाल मेला ‘उमंग 2026’ का आयोजन किया गया

इस बाल मेले में कक्षा पहली से आठवीं तक के लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ करके सीखना, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करना है।
बाल मेले में गणितीय खेल, विज्ञान के रोचक प्रयोग, भाषा संबंधी गतिविधियाँ, पहेली संसार, बाल बाजार, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कहानी-कथन एवं मनोरंजक खेल व्यंजन की बगिया जैसी विविध गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र रही ।
विशेष बात यह है कि इस आयोजन को बिना किसी अतिरिक्त बजट के विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों, अनुपयोगी सामग्री के पुनः उपयोग तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों से साकार किया गया। इसके माध्यम से बच्चों को कम संसाधनों में नवाचार, स्वावलंबन, सहयोग एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।
मेले में विद्यार्थियों को स्वयं गतिविधियों का संचालन करने तथा अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिला, साथ ही पालकों एवं समुदाय की सहभागिता से विद्यालय और समाज के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने का प्रयास किया गया
विद्यालय परिवार का मानना है कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित मंच प्रदान करने की है। बाल मेला इसी सोच को साकार करने की एक सार्थक पहल है।संपूर्ण आयोजन संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती शशिकला वर्मा ,उषाकिरण कौशिक, अमृता यादव ,ज्योति वर्मा, अनिता ठाकुर आदि ने आयोजन को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाई । शाला विकास समीति के अध्यक्ष श्रीमान संजय यादव,पार्षद श्रीमान परमेश्वर ,पार्षद राहुल राय ,पूर्व पार्षद श्रीमान भूपेंद्र बेलचंदन ,गणमान्य डॉ दौवाराम साहू समीति के सक्रिय सदस्य श्रीमती शेष ,श्रीमती वंदना साहू ,आदि सभी की उपस्थिती मे कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।
आयोजन का संदेश है – ‘हर बच्चा प्रतिभाशाली, हर प्रतिभा को मिले मंच।’



