दीपावली के पावन अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने बेमेतरा नगर के विभिन्न स्थानों पर गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, नगरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

The narad news 24,,,,,,बेमेतरा। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने बेमेतरा नगर के विभिन्न स्थानों पर विराजमान गौरा-गौरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव एवं माता पार्वती से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से आत्मीय मुलाकात की तथा सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और खुशियों का पर्व है। वहीं छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं जनआस्था का प्रतीक गौरा-गौरी पर्व हमारी पुरखों की अमूल्य परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना का यह पर्व परिवार में सुख-समृद्धि, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। हमें अपनी लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए।
इस दौरान पूर्व विधायक श्री अवधेश सिंह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, मंडल अध्यक्ष श्री युगल देवांगन, श्री महेश साहू, पार्षद श्री गौरव साहू, श्री लक्की साहू, श्री निखिल साहू, श्री नीतू कोठारी, श्री राजू देवांगन, एल्डरमैन श्रीमती सावित्री रजक, श्री रोहित साहू, डॉ. नरेश साहू सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
विधायक श्री साहू ने सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का प्रकाश बना रहने तथा प्रत्येक परिवार में खुशहाली और आनंद का संचार होने की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



