RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

400 वार्डों और 17 अध्यक्ष पदों के चुनावों के लिए भाजपा तैयार; त्योहारों पर वार्डों में सतत जनसम्पर्क अभियान चलाएंगे कार्यकर्ता : मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाण्डेय

नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की बनी ठोस रणनीति; प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर गठित होंगी चयन समितियाँ

The narad news 24,,,,,रायपुर,,,,। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के 400 वार्डों तथा नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम के 17 अध्यक्ष पदों पर होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी ने अपनी जमीनी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश कार्यालय में आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर सम्पन्न महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की जानकारी देते हुए श्री पाण्डेय ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वरिष्ठ नेता रामजी भारती तथा संगठन के प्रदेश के तीनों महामंत्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि बैठक में ग्राउंड लेवल पर रणनीति को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बूथ कमेटियों की बारीकी से समीक्षा और जाँच-परख कर आवश्यकतानुसार नई नियुक्तियाँ करने पर बल दिया गया है। इसके साथ ही शक्ति केन्द्रों को सुगठित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। श्री पाण्डेय ने बताया कि आगामी दीपावली और छठ महापर्व के दौरान पार्टी कार्यकर्ता वार्डों में सतत सम्पर्क अभियान चलाएंगे और जनता के बीच उपस्थित रहेंगे। श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन और चुनावी प्रबंधन के लिए तीन स्तरों— प्रदेश स्तर, सम्भाग स्तर और जिला स्तर, पर चयन समितियों के गठन एवं उनके दायित्वों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया है। भाजपा पूरी एकजुटता और मजबूत संगठन तंत्र के बल पर नगरीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।

—————————-

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button