छत्तीसगढ़देशराजनीति

संसद के विशेष सत्र में मोदी का संबोधन:कहा- पुराने संसद भवन को बनाने का फैसला विदेशी शासकों का था, लेकिन पसीना-पैसा देश का लगा

THE NARAD NEWS24………………………….पुरानी संसद में सोमवार को संसद की कार्यवाही का आखिरी दिन है। मंगलवार यानी 19 सितंबर से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में होगी। पीएम मोदी ने इस भवन में अपनी आखिरी स्पीच में कहा, ‘देश 75 वर्षों की संसदीय यात्रा का एक बार फिर से संस्मरण कराने के लिए और नए सदन में जाने के लिए उन प्रेरक पलों को, इतिहास की अहम घड़ी को स्मरण करते हुए आगे बढ़ने का ये अवसर है। हम सब, इस ऐतिहासिक भवन से विदा ले रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘आजादी के बाद इस भवन को संसद भवन के रूप में पहचान मिली। इस इमारत का निर्माण करने का फैसला विदेशी शासकों का था। हम गर्व से कह सकते हैं कि इस भवन के निर्माण में पसीना, और परिश्रम मेरे देशवासियों का लगा था। पैसे भी मेरे देश के लोगों के लगे।’

केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। स्पेशल सत्र में पांच बैठकें होंगी। इस दौरान चार बिल पेश किए जाएंगे। उधर विपक्षी पार्टियों ने सरकार से सवाल-जवाब करने के लिए 9 मुद्दों की लिस्ट तैयार की है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से 24 पार्टियां इस सेशन में हिस्सा लेंगी।

मोदी ने सत्र के पहले कहा- ये सत्र छोटा है लेकिन ऐतिहासिक है

पीएम सोमवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर संसद पहुंचे और मीडिया को संबोधित किया।
पीएम सोमवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर संसद पहुंचे और मीडिया को संबोधित किया।

पीएम सुबह 10.45 बजे संसद पहुंचे। उन्होंने कहा- ‘ये सत्र छोटा है लेकिन समय के लिहाज से बड़ा है। पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- सभी सांसद उमंग और उत्साह के वातावरण में मिले। रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है करते रहिए। जीवन में कुछ पल ऐसे भी होते हैं, जो उमंग से भर देते हैं। मैं इस छोटे सत्र को इसी रूप में देखता हूं।’

स्पेशल सत्र के पहले दिन के अपडेट्स…

  • मोदी ने आगे कहा कि भारत का सामर्थ्‍य पूरी दुनिया ने देखा। मून मिशन की सफलता…. चंद्रयान-3, हमारा तिरंगा फहरा रहा है। शिव शक्ति प्वाइंट नई प्रेरणा का केंद्र बना है। तिरंगा प्वाइंट हमें गर्व से भर रहा है।
  • केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा – कल सर्वदलीय बैठक में हमने अपना एजेंडा क्लियर कर दिया है। आज संसद के 75 सालों की चर्चा होगी।
  • आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। कहाञ 18 सितंबर से 22 सितंबर 2023 तक सदन में मौजूद रहें।
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर TDP सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर TDP सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
INDIA गठबंधन के सांसदों ने सत्र के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में मीटिंग की।
INDIA गठबंधन के सांसदों ने सत्र के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में मीटिंग की।

स्पेशल सत्र में पांच बैठकें होंगी
स्पेशल सत्र में पांच बैठकें होंगी। इस दौरान चार बिल पेश किए जाएंगे। उधर विपक्षी पार्टियों ने सरकार से सवाल-जवाब करने के लिए 9 मुद्दों की लिस्ट तैयार की है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से 24 पार्टियां इस सेशन में हिस्सा लेंगी।

इससे पहले 17 सितंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई पॉर्लियामेंट बिल्डिंग में तिरंगा फहराया। वहीं सत्र शुरु होने से पहले ऑल पार्टी मीटिंग हुई। इस दौरान कई पार्टियों ने महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने और पारित करने की जोरदार वकालत की।

19 राज्यों के कुल विधायकों में महिलाओं की संख्या 10% से भी कम
कानून मंत्री रहते किरेन रिजिजू ने दिसंबर 2022 में संसद को बताया था कि मप्र समेत 19 राज्यों के कुल विधायकों में महिलाओं की संख्या 10% से भी कम हैं। जबकि दिल्ली, बिहार समेत 7 राज्यों में 15% तक हैं। अभी लोकसभा में 78 तो राज्यसभा में 32 महिला सांसद हैं। कुल सांसदों में 11% महिलाएं हैं।

सीएसडीएस के मुताबिक 2019 की जीत में भाजपा को 36% वोट महिलाओं के मिले थे। जबकि कांग्रेस को 20% तो बाकी दलों को 44% वोट महिलाओं के मिले थे।

सुप्रीम कोर्ट से अधिकतम आरक्षण 50% तय है, बावजूद इसके कई राज्य आरक्षण सीमा बढ़ा रहे हैं, जिसे बाद में कोर्ट में चुनौती मिल रही है।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button