आबकारी विभागकलेक्टरखनिज विभाग CGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराव्यापारशिक्षा

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई,6 हाइवा वाहन जब्त

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 6 हाइवा वाहन जब्त

 

 

The Narad News 24,,,,,,बेमेतरा, 16 अक्टूबर 2026।* कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज शाखा, जिला बेमेतरा द्वारा 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को ग्राम कठिया-राका के आसपास के क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया।

जब्त वाहनों को सुरक्षार्थ संबंधित थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा उक्त वाहनों के विरुद्ध अवैध उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के तहत प्रशमन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

 

खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker